Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ऐसे लोगों को जल्दी लगती है बुरी नजर, बचने के लिए जानें तुलसी का उपाय
आपने कई लोगों से बुरी नजर लगने की बात सुनी होगी। सिर्फ लोगों के करियर, कारोबार या उनकी आर्थिक स्थिति पर ही बुरी नजर का असर नहीं होता है। सेहत पर भी ये बुरा असर डालता है। जिस शख्स को बुरी नजर लगती है वो बीमार महसूस करता है। उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ये बात सभी जानते हैं कि हमारे आसपास बहुत सारे बैक्टीरिया और वायरस मौजूद होते हैं। जिस व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर होती है वो इन वायरस और संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाता है और इसकी अहम वजह है तनाव। जब व्यक्ति अपने आसपास फैली नकारात्मकता को अवशोषित करने लगता है तो वो खुद को थका हुआ महसूस करता है। ये इतने ज्यादा कमजोर महसूस करने लगते हैं कि जल्दी फ्लू और बुखार की गिरफ्त में आ जाते हैं।

क्यों लग जाती है बुरी नजर?
संसार में तीन तरह की ऊर्जा विद्यमान है जिसमें से एक है सकारात्मक, दूसरी नकारात्मक और तीसरी है विरोधात्मक। ये ऊर्जा व्यक्ति के सोच विचार, व्यवहार और उसके द्वारा प्रयोग में लाए गए शब्दों से बनती है। लोगों के घर और शरीर में मुख्यतः सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा मौजूद होती है। जब व्यक्ति के पास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का असर उसकी सेहत, सोच और उसके काम पर पड़ता है तो उसे नजर लगना कहते हैं।

इस बारे में क्या कहता है विज्ञान
कई लोग ऐसे हैं जो नजर लगने जैसी बात पर विश्वास नहीं करते हैं और इसे सिर्फ एक अन्धविश्वास मानते हैं। लेकिन नजर लगना सिर्फ एक वहम नहीं है बल्कि एक वैज्ञानिक क्रिया है। विज्ञान ये बताता है कि शरीर में विद्युत तरंगे होती हैं। इन विद्युत तरंगों से किसी भी प्रकार की बाधा पैदा होने से शरीर को बीमारियां घेर लेती हैं।

इन उपायों से करें बचाव
बार बार बीमार पड़ने की स्थिति में आप नजरबट्टू से बचाव कर सकते हैं।
आप काला धागा बांध सकते हैं। विज्ञान में काले रंग को ऊष्मा का अवशोषक माना गया है। ऐसे में जब आप काला धागा बांधते हैं या काला टीका लगाते हैं तो ये काला रंग बुरी नजर को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है और खुद ही उसे ऑब्ज़र्व कर लेता है। इससे व्यक्ति बुरी नजर से बचा रहता है।
घर से बाहर कदम रखते समय गुड़ खाकर निकलें। बाहर जाते समय गुड़ खाने से दिमाग में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं।
आपको अपने आसपास का वातावरण सकारात्मक रखना चाहिए और नेगेटिव ऊर्जा के संपर्क में आने से बचना चाहिए। इसके लिए आपको अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।
आपको जानकर हैरानी होगी की नकारात्मक ऊर्जा से बचे रहने में तुलसी के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। रोज तुलसी की दो पत्तियों का सेवन करने से आप बैक्टीरिया से बचे रहते हैं और ये आपको तनाव से भी बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
