Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कुंडली में शनि कमजोर होने के ये हैं लक्षण, जानिए शनि को मजबूत करने के सरल उपाय
Shani Ko Majboot Karne Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। शनि एक राशि में ढाई साल तक रहता है, इसीलिए अच्छा या बुरा प्रभाव भी ढाई साल तक ही बना रहता है। यह धीमी गति से चलता है इसी वजह से इसका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है। जब कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर या अशुभ हो जाती है, तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। कई बार बिना किसी स्पष्ट कारण के काम रुकने लगते हैं, मानसिक तनाव बढ़ता है और जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है। इसलिए शनि की स्थिति को समझना और समय रहते उचित उपाय करना बेहद जरूरी माना जाता है। आइए, जानते हैं कि कुंडली में शनि के कमजोर होने के लक्षण और इसे मजबूत करने के उपायों के बारे में -

कुंडली में कमजोर शनि के लक्षण (Symptoms Of Weak Saturn In Kundli In Hindi)
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब शनि ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति को बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ता है। बनते हुए काम भी अचानक अटक जाते हैं और मेहनत के बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलती।
कुंडली में शनि कमजोर होने पर व्यक्ति को मानसिक तनाव और चिंता अधिक रहती है तथा जीवन में संघर्ष की स्थिति बनी रहती है।
कमजोर शनि की स्थिति में झूठे आरोप लगना, विवाद बढ़ना और कर्ज का बोझ बढ़ना जैसे संकेत भी देखने को मिल सकते हैं।
कई बार शनि के कमजोर होने पर व्यक्ति बुरी आदतों और संगतों में पड़ जाता है।
व्यक्ति की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है और कुछ लोगों को नौकरी या करियर में स्थिरता की कमी भी महसूस होती है।
घर-परिवार में भी अशांति का माहौल बनने लगता है। इसके साथ ही, बीमारियां लगातार पीछा करने लगती हैं।
लगातार असफलता, आत्मविश्वास में कमी, मेहनत का सही फल न मिलना और छोटी-छोटी बातों पर परेशान रहना भी कमजोर शनि के सामान्य संकेत माने जाते हैं।
जीवन पर कमजोर शनि का प्रभाव
जब शनि अशुभ प्रभाव देता है, तो व्यक्ति को मानसिक रूप से बेचैनी, तनाव और जीवन में अस्थिरता का अनुभव हो सकता है। ज्योतिष में शनि को कर्मफल का दाता माना गया है, इसलिए इसकी कमजोर स्थिति व्यक्ति को बार,बार परीक्षा जैसी परिस्थितियों से गुजरने पर मजबूर कर सकती है। ऐसी स्थिति में रिश्तों में दूरी, आर्थिक दबाव और निर्णय लेने में भ्रम जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। कई बार व्यक्ति को अपने ही प्रयासों का परिणाम देर से मिलता है, जिससे निराशा बढ़ती है।
शनि को मजबूत करने के उपाय (Remedies To Strengthen Saturn In Hindi)
ज्योतिष परंपराओं में शनि को मजबूत करने के लिए कुछ सरल उपाय बताए जाते हैं -
शनिवार को शनिदेव की पूजा करें। शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होगा।
शनिवार को व्रत रखें। शनि के मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः, ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः जैसे मंत्रों का अधिक से अधिक बार जप करें।
हनुमान चालीसा पढ़ने और शिवजी की पूजा करने से शनि दोष कम होता है।
शनिवार को शाम के समय पीपल के पेड़ की पूजा करें और पीपल तले दीपक जलाएं।
गरीब और जरूरतमंदों की सहायता करें और काले कपड़े, उड़द की दाल, काले तिल, सरसों के तेल आदि का दान करें।
झूठ न बोलें और गलत काम से दूर रहें। जीवन में ईमानदारी और अनुशासन अपनाएं।
घर में जूते चप्पलों को हमेशा व्यवस्थित रखें।
घर की पश्चिम दिशा को साफ सुथरा रखें।
किसी ज्योतिष की सलाह पर ही काले घोड़े की नाल या नाव की कांटी से बनी हुई अंगूठी पहन सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
