Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
उम्र बढ़ने के बावजूद इन चार राशियों में खत्म नहीं होता बचपना, जिम्मेदारी से भागते हैं दूर
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि जीवन में हर तरह के संघर्ष झेलने पड़ते हैं। जब जिंदगी में परेशानी आती है तब सभी अपने तरीके से उसे सुलझाने के लिए जी जान लगा देते हैं। सिर्फ उम्र ही नहीं, व्यक्ति को मानसिक रूप से भी परिपक्व बनना पड़ता है। मगर ऐसा करने में सभी राशियां सफल नहीं हो पाती हैं। जी हां, कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें हकीकत की इस दुनिया में कुछ ज्यादा ही संघर्ष करना पड़ता है।
कुछ ऐसी राशियां हैं जो उम्र के साथ मैच्योर नहीं होती हैं। इन्हें दूसरे लोगों के मुकाबले दुनिया की सच्चाई का सामना करने में अधिक समय लगता है। देखते हैं कौन सी राशियां हैं जो इमैच्योर मानी जाती हैं।

मेष
जब चीजें मेष राशि के जातकों के मन के मुताबिक नहीं होती हैं तो ये बच्चों की तरह नखरे करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ये आवेश में रहते हैं और बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। ये अपने बिगड़े हुए मूड को संभाल नहीं पाते हैं और फट पड़ते हैं। इन सभी कारणों की वजह से इन्हें इमैच्योर कहा जाता है। मेष राशि के जातकों में फोकस की कमी होती है, इन्हें अपने इमोशन पर नियंत्रण रखना सीखना चाहिए।

मिथुन
इस राशि के जातक अपनी हवाई दुनिया में ही रहना पसंद करते हैं। ये किसी भी बात को संजीदगी से नहीं लेते हैं और चीजों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। इस राशि के लोग दिल से हमेशा जवान रहते हैं और ये खूबी बुढ़ापे तक इनके साथ रहती है। जिंदगी के अहम मामलों को लेकर भी इनका लापरवाह रवैया इन्हें इमैच्योर बना देता है।

कर्क
कर्क राशि के जातकों में बचपना भरा होता है और ये बच्चों की तरह चिढ़ भी जाते हैं। जब इन लोगों के मन के मुताबिक काम नहीं होता है या फिर सामने वाला इनकी बातों से सहमत नहीं होता है तो ये उसे ब्लैकमेल करना अच्छी तरह जानते हैं। इनकी इन्हीं हरकतों की वजह से इनके सहकर्मी और पार्टनर परेशान रहते हैं।

मीन
मीन राशि के जातक अपनी ही सोच का एक बुलबुला बनाकर उसमें जीते हैं और कई बार यही चीज उन्हें हकीकत से दूर रखती है। इन लोगों में जीवन को देखने का नजरिया नहीं होता है और ये आमतौर पर अपने भावनाओं को खुद पर हावी होने देते हैं। अगर काम इनके हिसाब से नहीं होता है तो ये गुस्सा होकर या फिर रोकर उसे करने की जिद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications