Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अगर बाल करवाएं हैं कलर, तो उनकी ऐसे करें केयर

बालों को कलर करने के बाद उनकी पहले से ज्यादा देखभाल करने की जरूरत होती है। ज़रा सी लापरवाही करने पर बाल रूखे और कमज़ोर होने लगते हैं और उनका रंग भी समय से पहले ही उतरने लगता है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अधिकतर हेयर उत्पादों में रासायनिक यौगिक होते हैं जो बालों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं और उन्हें जड़ों से कमज़ोर कर देते हैं।

कलर करवाने के बाद भी बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखेंगें और बालों का कलर भी लंबे समय तक चलेगा। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
ये टिप्स आजमाये और परखे गये हैं और साथ ही ये ज्यादा महंगे भी नहीं हैं।

1. नियमित नारियल तेल की मालिश
कलर किए बालों को स्वस्थ बनाए रखने का ये पारंपरिक तरीका है। इस तेल में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो ना केवल बालों के कलर को लंबे समय तक बनाए रखते हैं बल्कि उन्हें रूखा भी नहीं होने देते।
दो चम्मच गुनगुने नारियल तेल को बालों में लगाएं। एक घंटे बाद हल्के गर्म पानी से सिर धो लें। सप्ताह में दो बार ऐसा करें।

2. मैयॉनीज़
मैयॉनीज़ में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है तो कलर किए बालों के लिए फायदेमंद होता है। इससे बालों को पोषण मिलता है और वो मुलायम बनते हैं। सप्ताह में एक बार इस नुस्खे को आज़माने से बाल खूबसूरत और मुलायम बनते हैं। 30 मिनट के लिए मैयॉनीज़ को अपने बालों में लगा रहने दें और इसके बाद गुनगुने पानी से सिर धो लें।

3. सल्फेट फ्री शैंपू का प्रयोग
सल्फेट युक्त शैंपू से कलर किए बालों को बहुत नुकसान होता है। ये बालों के कलर को छीन सकता है और उनके रूखा और बेजान बना सकता है। इससे बचने के लिए सल्फेट फ्री शैंपू का प्रयोग करना चाहिए।

4. व्हाइट विनेगर सॉल्यूशन से बाल धोएं
कलर की वजह से स्कैल्प पर विषाक्त पदार्थ और अशुद्धियां जम जाती हैं। इससे बालों में डैंड्रफ, टूटने और बालों के पतले होने की समस्या हो सकता है। इससे बचने के लिए हर सप्ताह अपने बालों को व्हाइट विनेगर से धोएं। एक मग हलके गर्म पानी में 2 टेबलस्पून व्हाइट विनेगर मिलाकर उससे अपने बाल धोएं।

5. मॉइश्चर युक्त कंडीश्नर
कलर किए बालों को डीप कंडीश्निंग की जरूरत होती है जिससे स्कैल्प को नमी और मॉइश्चर मिल सके। इसके लिए आपको मॉइश्चर युक्त कंडीश्नर का प्रयोग करन चाहिए। मार्केट में कई प्रॉडक्टस उपललब्ध हैं जिनमें मॉइश्चर भरपूर मात्रा में होता है।

6. बीयर से बालों को धोएं
कलर करवाने के बाद बालों की चमक एक समय के बाद खोने लगती है। बेजान बालों को चमकदार बनाने के लिए बीयर फायदेमंद होती है। सप्ताह में एक बार बीयर से बाल धोएं। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो बालों को चमकदार बनाते हैं।

7. एवोकैडो हेयर मास्क
हेयर कलर प्रॉडक्ट्स में कई तरह के रसायन होते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि, एवोकैडो हेयर मास्क लगाकर इस समस्या से बचा जा सकता है। सप्ताह में एक बार मैश किया हुआ एवोकैडो बालों में लगाएं और एक घंटे बाद गुनगुने पानी से सिर धो लें।

8. सूर्य से बालों को बचाएं
कलर किए गए बालों को सूर्य की किरणों से बचाने की जरूरत होती है क्योंकि सूर्य की किरण बालों की नमी खींच लेती हैं और बालों का रंग भी हल्का पड़ने लगता है। घर से बाहर निकलने से पहले बालों को अच्छी तरह से ढक लें। ऐसे कंडीश्नर का प्रयोग करें जो सूर्य की हानिकारक किरणों से बालों को सुरक्षित रखे।



Click it and Unblock the Notifications
