Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
जाने दुनिया भर के सौंदर्य नुस्खों के बारे में
आपने दादी माँ के नुस्खों के बारे में तो सुना ही होगा जिसमें सबसे पहले नंबर पर सर में अच्छी सी चम्पी आती है, और यही नहीं हमारे बालों, नाखूनों और खूबसूरत त्वचा के बारे में ऐसे ही कई नुस्खे हैं जो अगर हम एक बार आज़माए तो शायद हमे किसी कॉस्मेटिक कि जरुरत न पड़े।
यह नुस्ख़े सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि दुनियाभर की काफी महिलाएं आज़माती हैं। यह नुस्ख़े आप कि जेब पर भी कोई असर नहीं डालेंगे क्योंकि यह बहुत ही नेचुरल और आपके किचन में ही उपलब्ध हैं, जिससे आपकी त्वचा में निखार और भी बढ़ जायेगा तो आइये जाने ऐसे ही कुछ खास नुस्खे। तो देर किस बात की आइये जानते हैं कौन से हैं वे सौंदर्य नुस्खे।

1. डार्क सर्कल
आज हम वो नुस्खा जाने जो स्पेनिश महिलायें इस्तेमाल करती हैं। सबसे पहले एक आलू लें उसके पतले स्लाइस करलें और उसे अपनी आखों के ऊपर दस मिनट के लिए रखें। यह तुरंत असर करता है और आपकी आखों के नीचे के कालेपन को हल्का करता है।

2. सेल्युलाईट को कहें अलविदा
सेल्युलाईट ( महिलाओं में विशेष रूप से वसा का जमा होना ) से हर औरत परेशान रहती है, और इससे दूर करने का कोई तरीका नहीं है। पर इससे हटाया जा सकता है और यह सीखें ब्रज़िल्यन महिलाओं से जो सैंड (रेत) रगड़ती हैं अपने शरीर पर, और जब सेल्युलाईट कि परेशानी होती है तो ड्राई ब्रशिंग सबसे कुदरती और अच्छा तरीका है।

3. होठों के लिए यूनानी टिप्स
ग्रीक और इटैल्यन महिलाएं ओलिव (जैतून) के तेल का इस्तेमाल करती हैं अपने फटे हुए होठो पर। यह तेल ड्राई स्किन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। और अगर आप इसका रोज़ इस्तेमाल करते है तो यह आपके लिप्स को मुलायम और स्किन चमक देता है।

4. चाइनीज़ एंटी-एजिंग
आपको स्किन कि प्रॉब्लम से छुटकारा चाहिए? वाइट टी पीजिये जैसे चाइनीज़ पीते हैं। यह आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और आपकी स्किन को भी निखरता है। और आपको बोटॉक्स, फिलर्स और कोलेजन करने कि भी कोई जरुरत नहीं है।

5.डैन्ड्रफ को ऑस्ट्रेलियाई इलाज से दूर भगाए
अगर आप डैन्ड्रफ से परेशान हैं तो नीलगिरी के तेल या टी ट्री आयल कि कुछ बूंदे आपने शैम्पू में मिलये फिर उससे सर में लगाये और देखेंगे कि रुसी झट से गायब हो जायेगी। या आप रोज़ाना जिस तेल से मालिश करते है उसमें भी मिला के लगा सकते हैं।

6. नाखूनों को मजबूत करें
नाखूनों को मजबूत और खूबसूरत रखने का सबसे सरल तरीका है लहसुन! डोमिनिकन रिपब्लिक कि महिलाएं लहसुन का इस्तेमाल करती हैं अपने नाखूनों को बजबूत करने के लिए। अगर आपको भी ऐसे ही बजबूत नाखून चाइये तो कुछ फ्रेश लहसुन कि कलियाँ लीजिये और उसे छोटा छोटा काट लें और अपनी नेल पोलिश कि बोतल में 7-8 दिनों के लिए रखदें। हो सकता है उसमें से गन्दी स्मेल आये पर नाखूनों कि बजबूती के आगे यह कुछ भी नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
