Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
काले घेरों के लिये 14 घरेलू उपाय
काले घेरे एक आम समस्या है जो बहुत लोगों को प्रभावित करती है। यह महिलाओं और पुरुषों दोनों को प्रभावित करता है लेकिन महिलाओं में यह ज्यादा देखा जाता है। आँखों के आसपास की त्वचा कहीं ज्यादा नाजुक होती है और चेहरे के अन्य भागों की अपेक्षा पतली भी, इसलिये इसे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
आँख के पास काले घेरों के कई कारण हैं। यह अनुवांशिक हो सकता है या फिर थकावट आदि। यहाँ पर इस सौन्दर्य समस्या से निपटने के कुछ उपाय सुझाये जा रहे हैं।

1- काले घेरे होने की कोई उम्र नहीं
काले घेरे कम उम्र में भी हो सकते हैं, हलाँकि ये उम्रदराज लोगों में ज्यादा आम होते हैं। काले घेरों को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय है पोषणयुक्त औप सन्तुलित आहार लेना जिसमें ताजे फल, दही और अंकुरित अनाज, अप्रसंस्कृत अनाज, स्किम्ड मिल्क, घरेलू पनीर, दाले और बीन शामिल हैं।

2- नियमित व्यायाम करें
नियमित व्यायाम और गहरी साँसों से रक्त संचार बेहतर होगा, ऑक्सीजन पहुँचेगी और तनाव तथा चिन्ता में कमी आयेगी।

3- भरपूर सोयें
रात में कम से कम 7 घण्टे, और हर दिन ध्यान लगाते हुये 20 मिनट तक आराम करें या फिर सौम्य और कर्णप्रिय संगीत सुनें।

4- त्वचा पर तेजी से क्रीम ना लगाएं
मेकअप हटाने या क्रीम लगाते समय हल्के हाथों का सहरा लें। इस भाग की मालिश न करें क्योंकि त्वचा खिंच सकती है। केवल पेशेवर मसाज करने वालों से ही चेहरे की मसाज करवायें।

5- अंडर आई क्रीम लगाएं
बादाम युक्त अंडर आई क्रीम लगाएं , यह आपकी त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ रंग भी सँवारती है। आँखों के आसपास चेहरे का मास्क न लगायें।

6- आंखों की थकान दूर करें
अपनी आँखों की थकावट को दूर करने के लिये आँखों को गुनगुने पानी से धुलें और इसके बाद इसे ठंडे पानी से धोयें। इससे आँखों की सफाई के साथ-साथ जकड़न दूर होती है तथा आँखों में रक्त संचार बढ़ता है और उन्हें आराम मिलता है।

7- खीरे का रस लगाएं
दैनिक रूप से खीरे के रस को आँखों के आसापास लगाना चाहिये और फिर 15 मिनट बाद सादे पानी से धुल दें।

8- आलू और खीरे का प्रयोग
अगर काले घेरों के साथ-साथ सूजन भी है तो बराबर मात्रा में आलू और खीरे का रस कारगर होता है।

9- खीरा और नींबू लगाएं
खीरे और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर देनिक रुप से लगायें और 15 मिनट बाद पानी से धुलें।

10- टमाटर का रस
इसे लगाकर 20 मिनट तक छोड़ें। धुलकर बर्फीले पानी या ठंडे दूध से बन्द पलकों पर 10 मिनट के लिये सिकाई करें फिर धुल दें।

11- ठंडे टी-बैग
ठंडे टी-बैग आँखों के नीचे के हिस्से को पुनर्जीवित करते हैं और सूजन भी कम करते हैं।

12- बादाम का तेल
सोने से पहले बादाम और दूध के लोप को आँखों के काले घेरे वाले भाग पर लगायें। अगली सुबह ठंडे पानी से धुलें। इस उपचार से त्वचा निखर आती है।

13- पिसी हुई पुदीने की पत्तियाँ
पिसे हुये पुदीने के लेप को आँखों के नीचे लगायें। 10 से 15 मिनट बाद हल्के से धुलें।

14- संतरे का रस
संतरे के रस और ग्लिसरीन के मिश्रण को 20 मिनट के लिये हफ्ते में तीन बार लगाने पर काफी प्रभावशाली होता है।



Click it and Unblock the Notifications
