Latest Updates
-
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
घर पर बनाइये खुद का डियोड्रेंट
होम मेड डियोड्रेंट? जी हां, यह सच है। अब आप अपना खुद का डियो घर पर ही बना सकते हैं। यह बाजार में मिलने वाले डियोड्रेंट स्टिक की तरह भले ही ना दिखे पर यह उससे लाख गुना बेहतर होगा। पहली बात तो यह टॉक्सिन फ्री होगा और दूसरी बात यह प्राकृतिक होगा जिसे बनाने के लिये आपको अपने किचन में मौजूद सामग्री के अलावा और कुछ भी इस्तमाल नहीं करना होगा।
घर पर बनाए गए डियोड्रेंट काफी खुशबूदार होते हैं जो कि वाकई में काम करते हैं। हां पर अगर आपको ऐसा लगता है कि इसे प्रयोग करते के बाद महक नहीं आ रही है तो आप दुबारा अपना डियोड्रेंट खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं घर बैठे कैसे बनाएं प्राकृतिक डियोड्रेंट।

सामग्री-
- 1/3 कप कार्न स्टार्च
- 1/4 कप बेकिंग सोडा
- 1/4 कप नारियल तेल
- 1 चम्मच शिया बटर
- 10 बूंद पिपरमिंट तेल
- 1 खाली बोतल
विधि-
- एक कटोरा लें, उसमें कार्न स्टार्च और बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर नारियल तेल और शिया बटर डाल कर मिक्स करें।
- अब पिपरमिंट तेल डाल कर सामग्री को अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसे खाली बोतल में डालें।
रखने का तरीका
इस मिश्रण को रेफ्रिजिरेटर में कम से कम 30 मिनट के लिये जमने दें और फिर आप इसे यूज कर सकते हैं। मुंबई जैसी जगहों पर गर्मी ज्यादा होती है, तो यह डियो कुछ बटर के समान गल जाएगा। पर फिर भी आप इसे आसानी से लगा सकते हैं।
लगाने का तरीका
अगर आपको बेकिंग सोडा या फिर किसी तेल से एलर्जी होती है तो, आप इनकी मात्रा को ऊपर दी गई मात्रा से कुछ कम कर दें। आप इस विधि को बिना बेकिंग सोडा के भी बना सकते हैं। अच्छा होगा कि इस डियो को खुद पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें। अगर ऐसी कोई समस्या नहीं है तो डियो को आराम से अपने बगल में लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications