Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
क्यूं पड़ जाते हैं नाखून पीले?
नाखून हमारी उंगलियों की शोभा बढ़ा सकते हैं। नाखून अगर साफ और चमकीले हैं तो, अच्छी बात है और ऐसा नहीं है और आपके नाखून पीले होने लगे हैं, तो चौकन्ने हो जाइये। पीले नाखून को लड़कियां अधिकतर नेल पॉलिश लगा कर छुपा लेती हैं, जो कि गलत है। अगर आपके नाखून पीले पड़ चुके हैं तो, उस पर ध्यान दीजिये और सोंचिये कि ऐसा क्यूं हो रहा है। नाखून के पीले होने का बहुत सारा कारण हो सकता है।
यह फंगल इंफेक्शन की वजह से भी होता है और ज्यदा नेल पॉलिश लगाने की वजह से भी होता है। नाखून पीले होने के कई और भी कारण हैं, आइये जानते हैं उनके बारे में-

क्यूं पड़ जाते हैं नाखून पीले?
1. नेल सल्यूशन लगाएं
अगर आपके नाखून नेल पॉलिश लगाने की वजह से पीले पड़ चुके हैं तो, बाजार में नेल वाइटनिंग सल्यूशन आता है नहीं तो आप हाइड्रोजन पैराऑक्साइड या बेकिंग सोडा का भी इस्तमाल कर सकती हैं। जब भी नाखूनों को काट तो ध्यान रखें कि...
2. एंटी फंगल उपाय
पीले नाखूनों के पीछे एक कारण फंगस भी हो सकता है। फंगल इंफेक्शन से नाखून का कलर उड़ सकता है। इस बीमारी को ठीक करने के लिये आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिये।
3. जिंक की कमी
जिंक की कमी की वजह से नाखून सुनहरे रंग के हो जाते हैं। इसे यलो नेल सिंड्रोम भी कहते हैं। कभी कभी तो नाखून अपनी जगह से भी हटना शुरु कर देते हैं। इसे ठीक करने के लिये जिंक सप्पलीमेंट खाना चाहिये।
4. विटामिन और मिनरल
अगर नाखून पीले होने लगें हैं तो इसका कारण शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी भी होती है। विटामिन ई नाखून को स्वस्थ्य रखने के लिये जाना जाता है। इसके आलावा प्रोटीन भी बहुत लाभकारी है।
5. ब्लीचिंग
स्मोकिंग करने से नाखून पीले हो जाते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा धूम्रपान के आदि हो चुके हैं तो, आपके नाखून पीले होने शुरु हो जाएंगे। आप अपने नाखून को ताजे नींबू के रस में कुछ देर के लिये डुबो सकते हैं, जिससे यह ब्लीच हो जाएंगे और इनका रंग उतर जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
