Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
उंगली की खाल उतरने पर अपनाएं ये 9 टिप्स
उंगलियों के सिरे से खाल का उतरना एक खीझ पैदा करने वाली समस्या होती है। इंसान को अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार इस समस्या का सामना जरूर करना पड़ता है। नाखुन के आसपास की त्वचा काफी नाजुक होती है, जिससे यह काफी संवेदनशील बन जाती है। एकजिमा, एलर्जी, सूखी त्वचा, रसायन का इस्तेमाल, नियमित रूप से धोना और विटामिन बी की कमी उंगलियों के सिरे से खाल उतरने के सामान्य कारण हैं। कुछ मामलों में इंफैक्शन भी हो जाता है, ऐसे में आपको डाक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इसके अलावा और भी कई कारण है जिससे उंगलियों के सिरे से खाल उतरने लगता है। मसलन सूरज की रोशनी, घर्षण और हाइड्रेशन से भी यह समस्या होती है। खाल उतरने से न सिर्फ त्वचा पपड़ीदार हो जाती है बल्कि इसमें जलन भी होने लगती है। इसलिए उंगली के सिरे से खाल उतरने की समस्या को आप गंभीरता से लें। उंगली के सिरे का सही तरह से ध्यान रखने के लिए ये महत्वपूर्ण है कि आपको खाल उतरी उंगली की देखभाल का तरीका मालूम हो। बजट के अनुकूल ब्यूटी टिप्स
अगर आप ठीक—ठीक ध्यान नहीं देंगे तो खाल उतरने से इंफैक्शन सहित दूसरी तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। सुंदरता के पक्ष के अलावा उंगली के सिरे से खाल उतरने पर हमें कई तरह की असुविधा का सामना भी करना पड़ता है। अगर आप थोड़ा समय और मेहनत के लिए तैयार है तो इस समस्या से असानी से निपट लेंगे, क्योंकि यह समस्या अस्थाई होती है। आइए हम आपको कुछ टिप्स देते हैं।

गर्म पानी
उंगली के सिरे का खाल उतरने पर गर्म पानी इसका सबसे अच्छा उपचार है। अपने हाथ को कुछ देर के लिए गर्म पानी में डुबाकर रखें और फिर गीले हाथों पर अच्छा सा मॉइस्चराइजर लगाएं।

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल
सूखी त्वचा खाल उतरने का एक बड़ा कारण होता है। इसलिए जरूरी है कि आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। सोने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी।

आराम से पोछें
नहाने के बाद अपने हाथ को आराम से पोछें। अगर आपकी उंगली का सिरा पपड़ीदार है तो कभी भी रूखे कपड़े से उंगली न पोछें। इससे आपकी उंगली जल्दी से ठीक हो जाएगी।

जैतून तेल का करें इस्तेमाल
अगर आपकी उंगली के सिरे की खाल उतर रही है और आपको समझ नहीं आ रहा कि इससे कैसे निजात पाया जाए, तो आप जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। यह एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर का काम करता है और इससे आपकी उंगली जल्द ही सामान्य हो जाएगी।

हाइड्रेटेड रहें
जैसे ही आपको साकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे, खाल उतरी उंगली का उपचार आपके लिए चिंता का कारण नहीं रह जाएगा। उंगली को जल्दी से ठीक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना फायदेमंद रहेगा।

दूध का इस्तेमाल करें
त्वचा को नम रखने में दूध काफी प्रभावी होता है। अपनी उंगली पर रूई की मदद से दूध लगाएं या दूध में कुछ देर तक अपने हाथ डुबाकर रखें। सोने से पहले हर रोज ऐसा करने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

खीरे का इस्तेमाल करें
उंगली की खाल उतरने पर खीरा भी काफी असरदार होता है। खीरे को काटकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आप चाहें तो पिसे हुए खीरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओट्स
ओट्स भी खाल उतरी उंगली के उपचार का एक बेहतरीन तरीका है। पानी में ओट्स का पाउडर मिला लें और इसमें अपने हाथ को 10 मिनट तक डुबाकर रखें। अब हाथों को धोकर सुखा लें और इसपर मॉइस्चराइजर लगाएं।

प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं
टिशू के पुनर्जनन में प्रोटीन की बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में खाल उतरी उंगली को जल्दी ठीक करने के लिए प्रोटीन का सेवन बेहद महत्वपूर्ण होता है। अपने रोजमर्रा के आहार में प्रोटीन से भरपूर भोजन को शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
