Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्भवती महिलाओं के लिए ब्यूटी टिप्स
क्या आप जानती है कि गर्भावस्था के दौरान त्वचा तथा मेकअप से संबंधित आपको किन बातें को जानने की जरूरत है। आपको पता है कि कुछ ही महीनों में आपके घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है और आप इस बात से फूले नहीं समा रही। लेकिन आने वाले कुछ महत्वपूर्ण महीनों में आपकी त्वचा तथा आपके मेकअप का क्या होगा? वैसे तो गर्भावस्था में महिलाओँ की त्वचा पर एक प्राकृतिक चमक आ जाती है। महिलाओं के नाखून मजबूत तथा उनके बाल घने एवं लंबे हो जाते हैं। परंतु सौंदर्य प्रसाधन के माध्यम से सुंदर दिखने के प्रयास में सुरक्षा का सवाल उत्पन्न होता है।
पहले एक पैच टेस्ट लें: क्यों कि इन नौ महीनों में आपके शरीर में तेजी से तीव्र परिवर्तन होते हैं, अतः आपका शरीर एलर्जीक व संवेदनशील हो सकता है जोकि पहले नहीं था। इसलिए पैच टेस्ट, सौंदर्य उत्पादों के लिए एक सामान्य नियम है। बाजार में ऐसे कई सुरक्षित तथा प्राकृतिक विकल्प मौजूद हैं।

हाइड्रेटेड रखें: दिन भर खूब पानी पिएं तथा इस तरह नियमित अंतराल पर अपनी त्वचा की नमी को बनाए रखें। गर्भावस्था के दौरान त्वचा में खींचाव महसूस होता है अतः त्वचा की लचक को बनाए रखने के लिए उसे हाइड्रेटेड रखना बहुत जरुरी है। पानी के सेवन से शरीर में खुजली नहीं होती व इससे स्ट्रेच मार्कस भी कम नज़र आते हैं। गर्भावस्था के दौरान 6 ब्यूटी प्रोडक्ट को न करें इस्तेमाल
सौंदर्य प्रसाधनों के अवयवों के बारे में जानें: आप जिस मोइस्चराइजर को अपने पेट पर मल रही हैं उसमें मौजूद अवयवों के बारे में जानना बहुत जरुरी है। आपके लिए कम सामग्री वाले सौंदर्य प्रसाधन जिनके नामों का उच्चारण करने में आसानी हों बेहतर होंगे। अगर आपको बाजार में उपलब्ध पदार्थों पर भरोसा नहीं है, तो आप स्वयं अपने लिए पदार्थ बना सकते हैं। अगर आप स्तनपान के बारे में सोच रही हैं, तो वक्ष क्षेत्र पर लगाई जाने वाली क्रिमों से सावधान रहें।
प्राकृतिक सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करें: गर्भवती महिलाओं के लिए जैविक व प्राकृतिक सौंदर्य उत्पादों का इस्तमाल बिलकुल सही होगा। आप इन पदार्थों को इतना पसंद कर सकती हैं कि जीवन भर इन्हें इस्तेमाल करने का ऩिर्णय ले सकती हैं।
नाखूनों की देखभाल: मैनीक्योर व पेडीक्योर गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक नहीं हैं। चूंकि नाखूनों की सफाई के दौरान पोलिश त्वचा में अवशोषित ना होकर केलव आपके नाखूनों पर ही रहती है इसलिए इसे गरभावस्था में करवाना सुरक्षित माना गया है। परंतु ब्यूटी पार्लर का माहौल आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए ध्यान रहे कि पार्लर हवादार हो ताकि पार्लर में सौंदर्य चिकित्सा के दौरान आने वाला धूआं आपके लिए नुकसानदायक ना हों।
नेल पेंट टिप्स : रसायन मुक्त नेल पॉलिश का प्रयोग करें। इन दिनों कई नामी ब्रांडस हानिकारक रसायनों व डाई मुक्त नेल पेंट बना रहे हैं। डुबुटी फिटालेट, टोल्यूनि और फॉर्मेल्डहाइड मुक्त '3-फ्री' नेल पेंट का चयन करें या फॉर्मेल्डहाइड रेसिन या कपूर मुक्त '5-फ्री' नेल पेंट का चयन करें।
स्वयं को संतुष्ट रखें: विशेष रुप से गर्भावस्था के अंतिम महीनों में जब आप मुश्किल से कुछ काम कर पाती हैं, स्वयं को खुश करने के लिए मैनीक्योर व पेडीक्योर कराना आनंददायक सिद्ध होगा।
क्या ना करें
मेंहदी, चमेली और दालचीनी युक्त उत्पादों से बचें। हालांकि, ये सभी प्राकृतिक अवयव हैं, लेकिन माना जाता है कि इन से रक्तचाप बढता है और प्रीनेटल डिलिवरी भी हो सकती है। अगर आप सामान्य प्रसव की कामना कर रही हैं तो शायद गर्भावस्था के अंतिम महीनों में ये आपके पक्ष में काम कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
