Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
दमकती त्वचा के लिए न खाएं ये फूड्स
आपकी त्वचा, आपके शरीर के स्वास्थ्य की सारी पोल खोल देती है। अगर आपकी बॉडी फिट नहीं है तो आपकी स्कीन पर भी ग्रेस नहीं दिखेगा। शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व चाहिये होते है जो उसे फिट रखें, जैसे - प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्व। जब आपके शरीर में ये सभी तत्व संतुलित मात्रा में होते है तो त्वचा चमकदार बनती है, चेहरा खिल उठता है और बॉडी फिट रहती है। दमकती त्वचा पर कई खाद्य पदार्थ बुरा प्रभाव भी डालते है।
MUST CLICK: चमकती हुई त्वचा के लिये अपनाइये ये 20 टिप्स
जो फूड, त्वचा को बुरा बनाते है, वह सभी निम्म प्रकार है। आप इन्हे न खाएं या पिएं तो बेहतर होगा, ताकि आप हमेशा चमकते और दमकते रहे।

एल्कोहल :
सभी को पता होता है एल्कोहल, शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसके सेवन से बॉडी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसका सीधा असर त्वचा पर दिखाई देता है। ड्रिंक करने से बॉडी में डिहाईड्रेशन की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे त्वचा में रूखापन बढ़ता है। उम्र से पहले आप बुड्डे लगने लगते है और त्वचा में सिकुडन भी हो जाती है।

नमक :
नमक का ज्यादा सेवन, हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है। इससे आंखों और त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नमक, खाने में सही मात्रा में डालें। ज्यादा नमक खाने की आदत कम करें।

कॉफी :
क्या आप एक दिन में दो कप से ज्यादा कॉफी पी लेते है..। अगर ऐसा है तो अपनी इस गंदी आदत को छोड़ दें। दिन में सिर्फ दो कप कॉफी ही शरीर के लिए अच्छी होती है। इससे ज्यादा कॉफी पीने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है और त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कॉफी पीने से शरीर कॉरटिसोल नामक हारमोन स्त्रावित होता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

फास्ट फूड
फ्रैंच फ्राई, डिप फ्राई या और कई तरीके के फास्टफूड खाने से बॉडी में एक्ट्रा फैट पहुंच जाता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है और त्वचा को डल कर देता है। इनके सेवन से ब्लड़ सर्कुलेशन पर भी प्रभाव पड़ता है और स्कीन के छिद्र भी बंद होने लगते है, जिससे स्कीन पर कालापन आ जाता है। दमकती त्वचा पाने के लिए फास्ट फूड का सेवन कतई न करें।

सुगर :
चीनी या किसी भी प्रकार की मिठाई, शरीर में ज्यादा कैलोरी पहुंचाती है, जिससे त्वचा पर दाने और दाग पड़ने लगते है। अगर स्कीन को दमकता हुआ बनाना चाहते है तो सुगर का सेवन संतुलित मात्रा में करें।

आर्टिफिशियल एडिक्टव्स :
मार्केट में कई प्रकार के आर्टिफिशियल एडिक्टव्स आते है, अगर आप नियमित रूप से इनका सेवन करें तो शरीर के साथ - साथ त्वचा भी बेकार हो जाएगी। इस प्रकार के फूड में प्रीर्जवेटिव पड़े होते है जो एक हद से ज्यादा खाने पर बॉडी को नुकसान पहुंचाते है।

पास्ता और व्हाइट ब्रेड :
खाने में पास्ते या व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल ज्यादा करने पर भी त्वचा में डलनेस आ जाती है। ये फूड मैदा के बने होते है जिसे पचाने में शरीर को काफी ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है जिसे बॉडी में डिहाईड्रेशन की दिक्कत हो जाती है और त्वचा पर उसका फर्क साफ नज़र आता है।
इस प्रकार, हम अपने खाने की कुछ गंदी आदतों को दूर करके, त्वचा पर होने वाले असर को साफ देख सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
