Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
रूसी के कारण होने वाले मुहांसों से छुटकारा कैसे पायें
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन हेल्थ सर्विसेज़ के अनुसार वे लोग जिनके सिर में रूसी होती है उन्हें मुंहासों की समस्या का सामना करना पड़ता है। रूसी का सबसे प्रमुख लक्षण सूखी त्वचा के छिलके हैं जो आपके रोम छिद्रों को बंद कर देते हैं जिसके कारण आपके चेहरे तथा शरीर पर मुंहासें आते हैं। यदि आप पहले से ही मुहांसों से परेशान हैं तो यह समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है।
मुंहासे होने के कई कारण हैं जिनमें से रूसी एक आम कारण है। यहाँ रूसी के कारण होने वाले मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय बताए जा रहे हैं।

1. एंटी डैंड्रफ शैंपू
सप्ताह में कम से कम दो बार एंटी डैंड्रफ शैंपू लगायें और प्रभावित क्षेत्र जैसे सिर की त्वचा, कान, चेहरे आदि को अच्छे से धोएं। ध्यान रखें कि अपने बालों को ऊपर से नीचे की ओर न धोएं क्योंकि ऐसा करने से रूसी आपके माथे और चेहरे पर जमा हो जायेगी।

2. सिर की त्वचा पर कंडीशनर न लगायें
यदि आप शैंपू लगाने के बाद कंडीशनर लगाते हैं तो ध्यान रखें कि इसे सिर की त्वचा से कुछ दूरी पर लगायें। कंडीशनर को सिर की त्वचा पर रगड़ें नहीं। कंडीशनर का अवशेष रूसी को बढ़ाता है अत: कंडीशनर लगाने के बाद इसे अच्छे से धोएं जिससे आपके बालों पर इसके कोई अवशेष न रहें।

3. बालों को चेहरे से दूर रखें
बालों को चेहरे से दूर रखने का प्रयत्न करें क्योंकि यदि रूसी वाले बाल आपके चेहरे पर आएंगे तो इसके कारण मुंहांसे होने की संभावना अधिक हो जाती है।

4. गरम तेल से मसाज
-सप्ताह में एक बार बालों की गर्म तेल से मालिश करके रूसी के कारण होने वाले मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे सिर की त्वचा स्वस्थ रहती है और सिर की त्वचा में रक्त का प्रवाह बढ़ता है।
-अपने चेहरे को नियमित तौर पर धोएं
-दिन में कम से कम दो बार चेहरे को धोएं। इससे आपके चेहरे से रूसी निकल जायेगी तथा आपका चेहरा साफ़ और तेल रहित रहेगा।

5.नींबू का रस
नींबू का एंटी बैक्टीरियल गुण सिर की त्वचा को स्सफ रखने में सहायक होता है। थोड़े से नींबू के रस को सिर की त्वचा पर लगायें और इसे 20 से 30 मिनिट लगा रहने दें। इसे गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धोएं। जैसे ही आपके सिर की त्वचा से रूसी दूर होगी आपकी त्वचा भी साफ़ होने लगेगी।

6. बालों की स्टाईलिंग कम करवाएं
हेयर स्टाइलिंग उत्पाद आपके बालों को तैलीय या सूखा बना देते हैं। सूखे बाल रूसी को आकर्षित करते हैं तथा जब बालों के कारण चेहरे पर जो तेल आता है उसके कारण रोम छिद्र बंद हो जाते हैं।

7. नियमित तौर पर बालों में कंघी करें
नियमित तौर पर बालों की करने से सिर की मृत त्वचा निकल जाती है तथा इससे रक्त प्रवाह भी बढ़ता है। दिन में कम से कम दो बार कंघी करें।



Click it and Unblock the Notifications
