Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
ढीली त्वचा में कैसे लाएं कसाव: पढ़ें ये 7 घरेलू नुस्खे
प्रेगनेंसी या वजन कम करने के बाद त्वचा में ढीलापन आना आम बात है। कई बार जब आप अपना वेट लूज़ करती हैं तो, पेट या फिर जांघों के आस पास की त्वचा में ढीलापन आ जाता है जिससे वह जगह देखने में बड़ी ही भद्दी नज़र आती है।
READ: चेहरे की त्वचा ढीली हो गई तो ऐसे करें टाइट
जहां प्रेगनेंसी में वजन बढ़ जाता है वहीं वजन कम होने से इसका दूसरा पहलू भी सामने देखने को मिलता है। जब आप बहुत तेजी से वजन कम करती हैं तो त्वचा में जो लचीलापन होता है वह भी चला जाता है और काफी वक्त के बाद वापस आता है या फिर आता ही नहीं है।
लूज़ स्किन आपको काफी हेल्थ प्रॉब्लम्स भी दे सकती है। अगर आप धीरे धीरे वजन कम करती हैं तो यह आपके लिये फायदेमंद रहेगा क्योंकि इससे आपकी त्वचा एक दम से ढीली नहीं हो पाएगी।
READ: लूज स्किन को कैसे करें टाइट?
आज बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपचार बताएंगे जिन्हें आजमाने से आप दुबारा अपनी त्वचा का खोया हुआ लचीलापन और कसाव वापस पा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिये आगे पढ़ें...

लचीलापन वापस लाने वाले आहार खाएं
अपने आहार में विटामिन ए, सी, ई और के शामिल करें। इससे त्वचा के अंदर कोलाजेन बनने की प्रक्रिया शुरु होगी जो कि त्वचा में लचीलापन लाता है। इसलिये आपको ढेर सारे मेवे खाने चाहिये जिसमें जिंक और सीलियम होता है।

हमेशा हाइड्रेट रहें
दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पियें। इससे आपको अपनी त्वचा में बदलाव महसूस होगा। अगर त्वचा में पानी की कमी रहती है तो त्वचा रूखी और झुर्रियों से भरी दिखती है।

प्रोटीन युक्त आहार खाएं
प्रोटीन खाने से मसल्स दुबारा बनने शुरु हो जाते हैं और त्वचा का लचीलापन वापस आ जाता है। अपने आहार में दालें, बींस, चिकन और मछली आदि शामिल करें।

कच्चे फल और सब्जियां खाएं
अपनी डाइट में ढेर सारे फल और सब्जियां शामिल करें क्योंकि इनमें विटामिन्स और मिनलल्स होते हैं जो स्किन को टाइट बनाते हैं।

अपनी स्किन को ब्रश करें
त्वचा पर स्क्रब और ब्रशिंग करने से डेड स्किन निकल जाती है। ऐसा हर रोज करें जिससे खून का सर्कुलेशन बढ़े और नई सेल्स की ग्रोथ हो।

बादाम तेल
बादाम तेल से स्किन में नमी रहती है। यह स्किन को टाइट करता है और स्ट्रेच मार्क से छुटकारा दिलाता है। अपनी त्वचा की रोज बादाम के तेल से मालिश करें और फरक देखें।

कैस्टर ऑइल
थोड़े से कैस्टर ऑइल में नींबू और लेवेंडर की कुछ बूंदे डाल कर रात में सोते समय त्वचा पर मालिश करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से त्वचा टाइट हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
