Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
थ्रेडिंग के बाद पिंपल होने से कैसे बचाएं
चेहरे पर बाल हटाने के लिए कई बार पार्लर वाली फेस वैक्सीन का सहारा भी लेती हैं, जिससे बाल जड़ से निकल जाते हैं और दर्द भी कम होता है। लेकिन अधिकतर फीमेल आज भी थ्रेडिंग ही करवाती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि चेहरे पर दाने, गंदगी के कारण होते हैं, क्योंकि चेहरा साफ न करने की वजह से स्कीन पर ऑयल जम जाता है और छिद्र बंद हो जाते हैं जिसकी वजह से दाने निकल आते हैं।
लेकिन जब चेहरे पर थ्रेडिंग हो जाती है और सारे बाल निकल जाते हैं, ऐसे में पिंपल की समस्या होने पर आप क्या करें, इस बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।
चरण-1: आईब्रो बनवाने से पहले चेहरे को धुल लें और अच्छे से पोंछ लें। गुनगुने पानी से धोने पर ज्यादा लाभ मिलेगा। इससे आपको दर्द कम होगा और फ्रेश फील होगा।
चरण-2: एक कॉटन कपड़ा लें जो कि साफ हों। अपने चेहरे को हल्के हाथों से पोंछ लें। रगड़कर पोंछने से स्कीन ड्राई हो जाती है।

चरण-3: घरेलू टोनर लगाएं और चेहरे को हल्का सा नम कर दें। अगर चेहरे पर दाने होते हैं तो विच हेज़ल सबसे अच्छा टोनर माना जाता है। आप इस टोनर में रूई को डुबोकर चेहरे पर फिराएं। चाहें तो दालचीनी चाय का इस्तेमाल भी टोनर के रूप में कर सकते हैं।
चरण-4: अब पार्लर वाली को आईब्रो सेट करने को कहें।
चरण-5: टोनर को आईब्रो पर लगा लें और बर्फ लगाएं। इससे आपको जलन नहीं होगी। इससे संक्रमण भी नहीं होता है।

चरण-6: अगर आप अपना चेहरा धुलना चाहती हैं तो गुलाब जल से धुलें। यह प्राकृतिक जल, आईब्रो पर लगने वाले कट को सही कर देता है और दाने व पिंपल भी सही हो जाते हैं।
आप जहां भी थ्रेडिंग करवाएं, वहां पर 6 घंटे तक हाथ न लगाएं। हाथ से छूने पर जलन हो सकती है। इसके बाद ये भी याद रखें कि किसी भी प्रकार के कॉस्मेटिक का इसतेमाल 12 घंटे तक न करें।



Click it and Unblock the Notifications
