Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा के लिये क्यूं खराब है लूफा से नहाना
लूफा का प्रयोग नहाते वक्त शरीर से डेड स्किन और गंदगी को साफ करने के लिये किया जाता है। इसे शॉवर जैल के साथ प्रयोग करते हैं। अगर आप रोजाना नहाते वक्त लूफा का प्रयोग करती हैं तो इससे आपकी त्वचा पॉलिश होती है और स्किन ग्लो भी करती है। पर एक्सपर्ट की बात माने तो लूफा त्वचा के लिये अच्छा नहीं होता।
READ: साबुन छोडिये और लगाइये शावर जैल
लूफा अगर प्रयोग करने के बाद गीला ही छोड़ दिया जाए तो उसमें बैक्टीरिया और रोगाणु पनपने लगते हैं। अगर ऐसे में रोजाना लूफा का प्रयोग किया जाए तो शरीर पर संक्रमण होने का खतरा रहता है।
संवेदनशील त्वचा वालों को लूफा का बहुत ही कम प्रयोग या फिर बिल्कुल भी नहीं करना चाहिये क्योंकि इसका मटीरियल अच्छा ना होने की वजह से उन्हें घाव या रैश हो सकते हैं।
READ: नहाने वाला साबुन त्वचा के लिये क्यूं है खराब
अगर आप भी रोजाना लूफा का प्रयोग करती हैं तो उसे हर यूज़ के बाद सुखाना ना भूलें। अब आइये जानते हैं कि लूफा के प्रयोग से त्वचा पर क्या क्या खराब प्रभाव पड़ सकते हैं।

सूक्ष्मजीवों का घर
स्टडी में पाया गया है कि लूफा के अंदर दो प्रकार के सूक्ष्मजीव बसते हैं जो कि त्वचा को दाद संक्रमण और यीस्ट संक्रमण दे सकते हैं। इससे मुंह के आस पास रैश भी हो सकते हैं।

इसें रोगाणु पनपते हैं
इसके अदंर कुछ प्रकार के बैक्टीरिया या रोगाणु होते हैं जिन्हें नमकी काफी पंसद आती है। जब ये रोगाणु शरीर के खुले घाव को पाते हैं तो ये उस पर सीधा अटैक कर के उसमें सूजन और पस भर देते हैं।

लूफा से होता है स्किन इंफेक्शन
इसको यूज़ करने से कभी कभार त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं जो बाद में पीले रंग के पस से भर जाते हैं। यह स्किन इंफेक्शन घातक होते हैं क्योंकि अगर लूफा शेयर किया गया तो यह दूसरे इंसान तक भी पहुंच जाते हैं।

त्वचा को फाड़ देते हैं
लूफा प्लास्टिक या फाइबर का बना होता है, जिसे त्वचा पर ज्यादा रगड़ने से संवेदनशील त्वचा फट भी सकती है।

इसे कीजिये ब्लीच
हफ्ते में एक दिन लूफा को ब्लीचिंग पावडर और पानी डाल कर ब्लीच करें। इससे गंदे रोगाणु और बैक्टीरिया का नाश होगा।

कहां रखें इसे
कई लोग लूफा को नमी भरी जगह या गीले स्थान पर रखते हैं, जिससे इसमें रोगाणु पनपने लगते हैं। आपको इसे सूखे स्थान पर रखना चाहिये जिससे यह आगे के यूज़ के दौरान सूखा मिले।

लूफा यूज़ करने के बाद
लूफा यूज़ कर लेने के बाद इसे तेजी से झटक कर इसमें मौजूद अत्यधिक पानी को निकाल दें, जिससे यह झट से सूख जाए। फिर इसे किसी जगह पर लटका कर सुखा लें।

माइक्रोवे करें
अगर लूफा सिंथेटिक का बना हुआ है तो आप उसे गीले होने पर माइक्रोवेव मे 20 सेकेंड के लिये रख कर सुखा सकती हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि लूफा को हर महीने बदलना चाहिये जिससे आपकी त्वचा पर कोई इंफेक्शन ना हो।



Click it and Unblock the Notifications
