Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शरीर के दाग धब्बे हटाने के लिए 10 प्राकृतिक मास्क
यहाँ दाग धब्बों को कम करने के लिए जिन प्राकृतिक मास्क की सूची दी गयी है जो कनेक्टिव टिशु देकर स्वयं को सुधारने के लिए ताकत प्रदान करती है। घाव, काटना, जलना आदि से लेकर मुंहासों तक की त्वचा की सारी समस्याओं के उपचार में ये होम मेड मास्क उपयोगी हैं।
सलाह: यदि आपका घाव ताज़ा है तो इन उपचारों को अपनाने से पहले अपने घाव को अच्छी तरह धो डालें। यहाँ शरीर के दाग धब्बों को हटाने के लिए 10 प्राकृतिक मास्क बताए गए हैं।

नीम
यह दाग धब्बों को हल्का करने के लिए एक विश्वसनीय तरीका है। नीम में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो किसी भी प्रकार की जलन को कम करते हैं और दाग धब्बों को हल्का बनाते हैं।
क्या करें
नीम की कुछ पत्तियों को पीसकर पानी की सहायता से पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगायें। इसे 30 मिनिट तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे धो दें तथा थपथपा कर सुखा दें। ऐसा प्रतिदिन करें।

टमाटर
टमाटर में लाइकोपिन और एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं जो त्वचा को चिकना बनांते हैं, मृत कोशिकाओं को निकालते हैं तथा स्वच्छ त्वचा को बाहर लाते हैं।
क्या करें
पके हुए टमाटर का एक पतला टुकड़ा काटें। इसे प्रभावित जगह पर लगायें। इसे ऐसे ही सूखने दें। जब आपकी त्वचा में खिंचाव महसूस होने लगे तब इसे पानी से धो डालें। इसे प्रतिदिन सुबह के समय करें।

रोज़मेरी ऑइल
रोज़मेरी ऑइल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो गहरे दाग धब्बों को भी हल्का कर देते हैं।
क्या करें
प्रतिदिन सुबह 15 मिनिट तक ऑर्गेनिक रोज़मेरी ऑइल से त्वचा की मालिश करें। इसे धोएं नहीं। रोज़मेरी हल्का तेल होता है जो आसानी से त्वचा में सोख लिया जाता है तथा यह अपने पीछे गुलाब की खुशबू छोड़ जाता है।

हल्दी
हल्दी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं जो त्वचा की परतों में अंदर तक जाते हैं, कनेक्टिव टिशूज़ को सुधारते हैं तथा दाग धब्बों को कम करते हैं।
क्या करें
एक चम्मच हल्दी में समान मात्रा में कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को धब्बों पर लगायें। इसे 20 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में धो डालें। दाग धब्बों को दूर करने के लिए इसे दिन में दो बार दोहरायें।

दही
दही में उपस्थित लेक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम बनाता है, जलन को कम करता है तथा दाग धब्बों को हल्का करता है।
क्या करें
एक चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे प्रभावित जगह पर लगायें। इसे 20 मिनिट तक लगा रहने दें तथा उसके बाद धो डालें। इसके बाद त्वचा पर थोडा नारियल का तेल लगायें।

एलो वीरा
एलोवीरा एक प्राकृतिक शीतक है जो क्षतिग्रस्त त्वचा को सुधारते हैं तथा त्वचा के नए ऊतकों के निर्माण में सहायक होते हैं।
क्या करें
एक कटोरे में एलोवीरा जैल लें। इसे दाग पर लगायें तथा 5 मिनिट तक मालिश करें। इसे तब तक लगा रहने दें जब तक यह सूख न जाए। इसे ठन्डे पानी से धो डालें। दाग धब्बों में परिणाम दिखाई देने के लिए इसे दिन में दो बार लगायें।

जैतून का तेल
जैतून के तेल में विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंटस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ऑलिव ऑइल त्वचा को हाईड्रेट रखता है जो त्वचा में सुधार की प्रक्रिया को तीव्र करता है।
क्या करें
प्रभावित जगह पर ऑलिव ऑइल से मसाज करें। त्वचा को इस पोषक तत्व को अवशोषित करने दें।

फिश ऑइल
फिश ऑइल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा के पुन:निर्माण और घाव भरने में सहायक होते हैं। चाहे आप इसे त्वचा पर लगायें या आवश्यकतानुसार इसका उपयोग करें दोनों ही स्थितियों में इसका प्रभावी असर दिखता है।

अंडे की सफ़ेदी
अंडे प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है तथा इसमें त्वचा के लिए उपयोगी एलबुमिन पाया जाता है जो दाग धब्बों में बहुत प्रभावकारी है।
क्या करें
रुई के फाहे को अंडे की सफ़ेदी में डुबायें तथा इसे धीरे धीरे दाग पर लगायें। इसे टब तक लगा रहने दें जब तक त्वचा खिंचने न लगे। उसके बाद धोकर साफ़ कर लें। प्रभावी प्रभाव देखने के लिए इसे सप्ताह में तीन बार अपनाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
