Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दुल्हनों को शादी के एक महीने पहले करनी चाहिये ये तैयारियां
यह हफ्ता सौंदर्य आधारित तरह तरह के नुस्खे आज़माने का होता है जिससे कि आप अंदर से भी सुन्दर बनें और आपके चेहरे पर एक ख़ास चमक आए।
हर दुल्हन अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है, लेकिन इस सुंदरता को पाने के लिए जरूरी है कि आप एक महीने पहले ही अपना ख्याल रखना शुरू कर दें। इसमें तनाव काफी अहम कारण है, जो आपके चेहरे को प्रभावित करता है।
भले ही आप अपनी शादी के दिन काफी अच्छा मेकअप करें, आपके चेहरे का तनाव आपकी सुंदरता को नष्ट करने के लिए काफी है। अतः उस दिन तनाव पर नियंत्रण पाएं।

तनाव को दूर भगाने के कुछ नुस्खे भी मौजूद हैं। अब शादी में जब एक महीने से भी कम समय बचा है और इस समय आप ही चर्चा का केंद्र होंगी।
यह हफ्ता सौंदर्य आधारित तरह तरह के नुस्खे आज़माने का होता है जिससे कि आप अंदर से भी सुन्दर बनें और आपके चेहरे पर एक ख़ास चमक आए। तो अब तनाव लेना छोड़िये और अपना ख्याल नीचे दिए गए तरीकों से शुरू कर दीजिये।

1. बॉडी वाश
अपने लिए एक अच्छा बॉडी वाश खरीदें और बेहतर होगा की वो बॉडी वाश लें जिसमें साबुन ना हों। क्यों कि साबुन से अक्सर त्वचा बहुत रूखी हो जाती है।

2. स्क्रब
स्क्रब सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि आपकी नाज़ुक जगहों के लिए भी जरुरी हैं। इसके लिए आप जैतून के तेल और कॉफ़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं जिससे उस जगह की त्वचा नर्म और मॉइस्चराइज़ रहे।

3. पॉलिश
स्किन पोलिश जरूर कराएं इससे आपको वह स्किन मिलेगी जिसका आप कब से सपना देखती थी।

4. तेल
शावर बॉडी ऑयल्स का इस्तेमाल करें। इससे आपके शरीर में नमी बरक़रार रहेगी जिससे त्वचा में रूखापन नहीं आएगा।

5.बॉडी बटर
बॉडी लोशन्स से ज्यादा बेहतर है की आप बॉडी बटर का इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा को ज्यादा देर तक हाइड्रेटेड रखता है साथ ही आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

6. लिप बाम
रोज़ सोने से पहले अपने होठों पर लिप बाम लगाएं इससे आपके होठ नरम और कोमल हो जाएंगे।

7. पानी
पीना काफी महत्वपूर्ण है जिसे ज़्यादातर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पियेंगी, तो आपकी त्वचा सूखी और अनाकर्षक हो जाएगी। दिन में शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए कम से कम 8 गिलास पानी पियें।

8. नींद
अच्छी नींद तनावमुक्त और स्वस्थ बने रहने के लिए काफी आवश्यक है। चेहरे पर चमक लाने के उपाय, सुन्दर दिखने के लिए दिन में कम से कम 6 घंटे सोएं। अच्छी नींद से आपकी आँखों के पास की सूजन और काले घेरे कम होंगे और आप काफी सुन्दर दिखेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
