Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
शादी में पैर दिखेंगे सुंदर अगर अपनाएंगी ये घरेलु नुस्खे
एक होने वाली दुल्हन अपने रूप, मेकअप और पहनावे को लेकर काफी उत्सुक रहती हैं। वह खूब शॉपिंग करती हैं ताकि वह अपने शादी वाले दिन सुन्दर दिखें। फिर भी, शादी से पहले की तैयारियों में आप अपने पैरों की सबसे ज़्यादा उपेक्षा करते हैं।
दुल्हन बनने जा रही हैं तो शहनाज़ हुसैन से लें ब्यूटी टिप्स
शादी के दिन आपके चेहरे के अलावा आपके पैर भी सुन्दर और आकर्षक दिखने चाहिए। सुन्दर पैर से आपकी सुंदरता में चार चाँद लग जायेंगे और सब इसकी प्रशंसा भी करेंगे। हमारे पैर काफी कुछ सहते हैं और सबसे ज़्यादा एड़ी के कोने की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।
READ: बॉलीवुड की दुल्हनों से सीखिये खास मेकअप टिप्स
हमें अपने पैर की देखभाल करनी चाहिए और तब और ज़्यादा जब आपकी अपनी शादी हो। इसलिए इस आर्टिकल में हमने बताया है कि आप 10 दिनों में अपने पैर कैसे सुन्दर बना सकते हैं। इन नुस्खों से त्वचा का टैन और फटी एड़ियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। यहाँ पर कुछ कारगर उपाय बताये गए हैं जिससे घर पर ही आप सुन्दर पैर पा सकते हैं।

सुगन्धित तेल में पैर डुबोएं:
अपने पैर को पानी में डुबोएं और इसमें कुछ बूँद गुलाब वाला सुगन्धित तेल और ऑलिव आयल डाल कर शादी से पहले लगातार 15 दिन तक 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इससे आपके पैर की त्वचा कोमल होगी और डेड सेल से मुक्ति मिलेगी।

बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड में डुबोएं:
अपने पैर से टैन हटाने के लिए एक टब में पानी डालकर 2 बड़े चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड और 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसमें पैर को डुबोएं। इससे आपके पैर में हल्का ब्लीचिंग असर होगा और आपके पैर शादी वाले दिन चमकदार दिखेंगे।

पैर डुबोकर स्क्रब करें:
पैर डुबोने के बाद इनको स्क्रब करना न भूलें। इससे सूखी चमड़ी निकल जायेगी और पैरों के चमड़े मुलायम हो जाते हैं। अपने पैर की एड़ी को साफ करने के लिए प्यूमिक स्टोन का इस्तमाल करें और ऊपरी भाग को लूफा से साफ करें।

10 दिनों तक नेल पोलिश न लगाएं:
अगर आपकी शादी पास आ रही है तो शादी से 10 से 15 दिन पहले तक कोई नेल पॉलिश न लगाएं। इसका कारण यह है कि नेल पॉलिश से नाख़ून घिस जाते हैं। अपने नाखून को शादी वाले दिन के लिए बचा कर रखें।

नारियल तेल से मसाज करें:
सोने से पहले 10 मिनट तक पैर को गर्म नारियल तेल से मसाज करें। इससे आपके पैर कोमल, स्वस्थ बनेंगे और इसे अंदर से पोषण मिलेगा। इसके बाद पतला कॉटन का मौजा पहनें और अगले दिन निकाल लें।

शैम्पू वाले पानी में पैर डुबोएं और ब्रश करें:
एक टब में पानी डालकर शैम्पू मिला लें और 10 मिनट तक इसमें पैर डुबो कर रखें। अब मुलायम ब्रश से पैर की त्वचा पर हल्के हल्के ब्रश करें। अब इसे सुखाएं और इसपर मॉइस्चराइज़र लगाएं और सुन्दर पैर पाएं।

सनस्क्रीन का इस्तमाल करें:
अगर आपकी शादी में कुछ दिन ही बचे हैं और आप शॉपिंग के लिए बाहर जा रही हैं तो अपने पैरों में सनस्क्रीन लगाना न भूलें। आप बाहर जाते वक़्त मौज़े भी डाल सकते हैं। इससे आपके पैर टैन होने से बच जायेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
