Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पीठ पर बाल हैं तो उन्हें साफ करें इन लिए घरेलू स्क्रब से
क्या आज रात आपकी प्रॉम नाइट है या फिर आप किसी शादी में जाने वाली हैं.. क्या ड्रेस पहनने के बारे में सोच रही हैं। अगर आप कोई ऐसी ड्रेस पहनने वाली है जो बैकलेस हो और आपको कोई आईडिया नहीं है कि आपकी पीठ कैसी दिख रही है। कई बार पीठ पर बाल होते हैं जो डीप कट डिजाइन के पहनने पर दिखने लगते हैं और काफी भद्दे लगते हैं।
अगर आपको ऐसी ड्रेस पहनना बेहद जरूरी है या आपने पहले से ही उसकी सारी तैयारी कर ली है तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिससे आपकी पीठ पहले से काफी साफ हो जाएगी और आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा भी नहीं होना पड़ेगा।
इन टिप्स को आजमाने के बाद आप अपनी ड्रेस में कम्फर्टटेबल महसूस करेगी और अगर आपका पार्टनर आपके साथ हुआ तो कॉन्फीडेंस भी खूब रहेगा। लेकिन इसे करने के लिए आपको किसी की हेल्प की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि पीठ पर स्क्रब या मसाज खुद नहीं किया जा सकता है। आइए जानते हैं पीठ को साफ करने और बालमुक्त करने के टिप्स:
पीठ पर बाल हैं तो उन्हें साफ करें इन लिए घरेलू स्क्रब से

1. हल्दी स्क्रब : हल्दी सबसे अच्छा स्क्रब होता है। इसे बालों को हटाने के लिए आटे या बेसन में मिलाकर लगाएं और रगड़ दें। इससे पीठ बिल्कुल साफ हो जाएगी।

2. शहद, दलिया और नींबू स्क्रब: इन तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर हल्का गाढ़ा लेप बना लें। इस लेप को पीठ पर लगाकर स्क्रब करें और बाद में धो लें। ऐसा 10 दिन तक लगातार करें, पीठ चमक उठेगी।

3. बेसन स्क्रब: बेसन स्क्रब को सबसे बेस्ट माना जाता है। इससे स्क्रब करने पर बालों की ग्रोथ रूक जाती है और बढ़े हुए बाल भी निकल जाते हैं। त्वचा अगर इसके बाद टाइट हो कई हो तो पानी में सरसों का तेल मिलाकर लगा लें।

4. आटे की लोई: आटे की लोई से स्क्रब छोटे बच्चों को किया जाता है। इससे कोई नुकसान नहीं पहुँचता है और त्वचा भी साफ हो जाती है।

5. जौ का स्क्रब: जौ से पीठ को स्क्रब करना काफी फायदेमंद होता है। इसे सप्ताह में तीन से चार बार करें। इससे गंदी और मृत त्वचा निकल जाती है और त्वचा प्राकृतिक रूप से काफी दमकदार हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
