Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए इन तरीको से छुड़ाइये होली का रंग
होली के बाद कुछ विशेष बातों पर ध्यान दें ताकि आपको इस त्योहार के बाद कोई समस्या न हो।
हम सभी को रंगों का त्योहार अच्छा लगता है। रंग, पानी के गुब्बारों, पिचकारी आदि के बिना होली का मज़ा नहीं आता। आप भले ही हर्बल और प्राकृतिक रंग खरीदें परंतु दूसरे लोग रंगों की गुणवत्ता के बारे में इतने जागरूक नहीं होते।
सिंथेटिक रंगों से रैशेस, खुजली और सूखेपन की समस्या हो सकती है। होली के पहले हम सभी सावधानी बरतते हैं परन्तु हम यह नहीं जानते कि त्वचा की सुरक्षा के लिए रंगों को सावधानीपूर्वक निकालने की आवश्यकता होती है।
अत: होली के बाद कुछ विशेष बातों पर ध्यान दें ताकि आपको इस त्योहार के बाद कोई समस्या न हो।

#1. बालों की देखभाल
बालों को शैंपू लगाने से पहले उन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि अतिरिक्त रंग निकल जाए। बालों को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए उन्हें कंडीशन करना बहुत ज़रूरी है। मेथी के कुछ दानों को चार चम्मच दही में भिगोकर हेयर पैक बनायें। इस पैक को या अंडे की जर्दी को अपने स्कैल्प पर लगायें और 30 मिनिट बाद बालों को धो डालें। डीप कंडीशनिंग के लिए आप शहद और ऑलिव ऑइल के मिश्रण का उपयोग भी कर सकते हैं।

#2. चेहरे की चमक को वापस लायें
रंग को साबुन से घिसकर न निकालें। माइल्ड क्लीन्ज़र का उपयोग करें और उसके बाद बहुत सारी मॉस्चराइजिंग क्रीम लगायें। यदि रंग निकालते समय आपको जलन का अनुभव हो तो दो टीस्पून कैलामाइन पाउडर लें और उसमें शहद और गुलाब जल डालकर पेस्ट बनायें। इसे अपने चेहरे पर लगायें और सूखने पर इसे पानी से धो डालें तथा फिर मॉस्चराइज़र लगायें। आप बेसन और दूध की सहायता से भी रंग निकाल सकते हैं। यदि आप और कुछ नहीं कर सकते तो अपने पूरे चेहरे और शरीर पर मुल्तानी मिट्टी लगा लें।

त्वचा के अनुसार फेस पैक
तैलीय त्वचा के लिए: दो टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन और पानी मिलाकर पेस्ट बनायें। इसे चेहरे पर 15 मिनिट तक लगा रहने दें और बाद में धो डालें। मुल्तानी मिट्टी और संतरे के रस को मिलाकर पेस्ट बनायें और इसे चेहरे पर लगायें। थोड़ी देर बाद इसे धो डालें और रंगों से छुटकारा पायें।
सामान्य त्वचा के लिए: दो टेबलस्पून मसूर की दाल लें और इसमें एक चम्मच आटा मिलाएं। इसमें हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनायें। इसे चेहरे पर 10 मिनिट तक लगा रहने दें और बाद में धो डालें।
शुष्क त्वचा के लिए: एक टेबलस्पून सोयाबीन के आटे में दूध मिलाएं। इसमें ग्लिसरीन और सी सॉल्ट मिलाकर पेस्ट बनायें। अपने चेहरे को 5-8 मिनिट तक इस पेस्ट से रगड़ें और बाद में धो डालें।

#3. अपने शरीर के प्रति संवेदनशील रहें
आप निम्नलिखित पदार्थों को मिलाकर घर पर ही होम मेड स्क्रब बना सकती हैं - दो टेबलस्पून चोकर , एक टेबलस्पून चन्दन का पाउडर, एक टेबलस्पून चावल का आटा, खसखस, शहद और मसला हुआ टमाटर। शरीर से रंगों को साफ़ करने के लिए इस स्क्रब का उपयोग करें और फिर से साफ़ और चमकती हुई त्वचा प्राप्त करें।

बॉडी के अन्य भाग से रंग छुुडाने के तरीके
चेहरे और शरीर के अन्य भागों पर लगे रंगों को छुड़ाने के लिए आप पपीते के टुकड़े का उपयोग भी स्क्रब की तरह कर सकती हैं। शरीर पर लगे रंगों को छुडाने का एक दूसरा तरीका भी है। दही, बेसन, संतरे के छिलके का पाउडर, हल्दी, नीबू के रस की कुछ बूँदें और एक चम्मच ऑलिव ऑइल का मिश्रण बनायें। यह आपकी त्वचा को साफ़ करने में सहायता करता है।

#4. होली के बाद त्वचा की देखभाल से संबंधित सलाह
होली के बाद दो सप्ताह तक एक दिन के अंतराल पर अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगायें ताकि आपकी त्वचा कोमल बनी रहे। इसके अलावा किसी भी प्रकार के ट्रीटमेंट जैसे वैक्सिंग, थ्रेडिंग, फेशियल आदि न कराएँ और होली के बाद दो से तीन दिनों तक त्वचा कोई दवाई आदि न लगायें। होली के बाद आपकी त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील हो जाती है। अत: इन ट्रीटमेंट के दुष्परिणाम हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
