Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
धूप से होने वाले सांवलेपन को तुरन्त हटाने के लिए बनाएं पैक
सूर्य के कारण होने वाले त्वचा के सांवलेपन छुटकारा देने वाले ये उपचार आपकी त्वचा पर चमत्कारी साबित होते हैं। यहाँ सूर्य से होने वाले सांवलेपन को तुरन्त हटाने के लिए स्वंय किए जाने वाले कुछ उपाय सुझाए ग
ज्यादातर लोग सूर्य को पसंद करते हैं, लेकिन त्वचा पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को नहीं। ज्यादातर लोगों के लिए छुट्टियों का मौसम शायद खात्मे की ओर है और छुट्टियों के लिए सबसे लोकप्रिय स्थल समुद्र तट हैं।
सूर्य, रेत और भारत के समुद्र तट बच्चों और वयस्कों के लिए समान रूप से पसंदीदा हैं और सूरज की उपस्थिति में इस मौज और मस्ती का नतीजा त्वचा का सांवलापन होता है। हालांकि, सूरज से होने वाले सांवलेपन को तुरन्त हटाने के लिए कुछ उपाय हैं। सूर्य आपकी त्वचा को बर्बाद कर सकता है।
पराबैंगनी किरणों के प्रत्यक्ष संपर्क में आने पर ये त्वचा कोशिकाओं में प्रवेश कर जाती हैं और अंदर स्थित आरएनए और डीएनए को क्षतिग्रस्त कर सकती हैं और इस प्रकार की डीएनए क्षति त्वचा कैंसर का कारण बन सकती है।
आपके शरीर को इससे बचाने के लिए, पराबैंगनी किरणों के प्रवेश को कम करने के लिए त्वचा मेलेनिन मुक्त करती है जिससे त्वचा में सांवलापन होता है। हालांकि, सूर्य से त्वचा पर होने वाले सांवलेपन हटाने के लिए तुरंत के उपायों को अपनाकर उसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।
जब त्वचा में सांवलापन आ जाता है, तो यह गहरे रंग की, सूखी और झुर्रीदार दिखती है। बाज़ार में आसानी से उपलब्ध सन टैन रिमूवर इतने प्रभावी ढंग से काम नहीं करते। लेकिन ऐसे कई प्राकृतिक उपचार हैं, जो सूर्य के कारण होने वाले त्वचा के सांवलेपन को काफी कम कर देंगे।
सूर्य के कारण होने वाले त्वचा के सांवलेपन छुटकारा देने वाले ये उपचार आपकी त्वचा पर चमत्कारी साबित होते हैं। यहाँ सूर्य से होने वाले सांवलेपन को तुरन्त हटाने के लिए स्वंय किए जाने वाले कुछ उपाय सुझाए गए हैं।

1. नींबू और शहद
नींबू और शहद को सांवलेपन का जानी दुश्मन माना जाता है। नींबू त्वचा को कांतिमय करेगा और शहद इसे नमीयुक्त बनाएगा।
सामग्री - 2 चम्मच शहद तथा 2 चम्मच नींबू का रस
तरीका - नींबू और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएँ। मिश्रण को 20 मिनट तक लगा रहने दें। एक सौम्य साबुन से इसे धो लें। सांवलेपन को प्रभावी ढंग से हटाने के लिए इसका उपयोग दैनिक रूप से करें।
2. चंदन और हल्दी का मिश्रण
ये दोनों अवयव तुरंत ही आपकी त्वचा को ठंडक प्रदान करेंगे और उसे कांतिमय कर देंगे।
सामग्री - चंदन का 1 चम्मच पाउडर, 1 चम्मच शुद्ध हल्दी पाउडर और गुलाब जल
तरीका - उपरोक्त सभी सामग्रियों को मिला लें और गुलाब जल के साथ पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर आधे घंटे तक छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

3. टमाटर का रस और दही का मिश्रण
खट्टे फलों में एस्कॉर्बिक अम्ल होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो सांवलेपन को हटाने में मददगार होता है और दही में लैक्टिक अम्ल होता है जो सांवलेपन को हल्का करता है।
सामग्री - टमाटर का 2 चम्मच रस और 2 चम्मच ताजा दही
तरीका - दोनों सामग्री को मिला लें और इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएँ। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धुल लें।

4. संतरे का रस
संतरे का रस वास्तव में स्वादिष्ट होता है और जैसे ही मैंने सुना कि यह सूर्य के कारण होने वाले सांवलेपन के लिए एक प्रभावी उपाय है, तो मैंने तुरन्त यह जाँचने का प्रयास किया कि यह काम करता है या नहीं। यह मेरी त्वचा पर जादुई था। वास्तव में, इसमें प्राकृतिक अल्फा-हाइड्रॉक्सी अम्ल होते हैं जो सूर्य के कारण होने वाले सांवलेपन को समाप्त करने में उपयोगी होते हैं।
सामग्री - ताज़ा संतरे का रस
तरीका - एक सौम्य साबुन से प्रभावित क्षेत्र को धो लें और फिर संतरे के ताज़े रस चेहरे पर तब तक मालिश करें जब तक कि रस पूरी तरह अवशोषित न हो जाए। 10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें और इस क्रिया को नियमित रूप से दोहराएं।

5. दूध पाउडर, शहद और बादाम के तेल द्वारा उपचार
ये सभी अवयव आपकी त्वचा की मरम्मत करेंगे और सांवलेपने को हटाने में प्रभावी होंगे।
सामग्री - 1 चम्मच दूध पाउडर, नींबू के ताज़े रस के कुछ बूँदें, 1 चम्मच बादाम का तेल और 1 चम्मच शहद
तरीका - बादाम के तेल और दूध पाउडर को नींबू के रस और शहद के साथ मिला लें। सांवलेपन वाले क्षेत्र पर इसे लगाएँ और बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे धोकर आप तुरंत चमकदार त्वचा पा सकती हैं।
यह बहुत आवश्यक है कि सही प्रकार की सनस्क्रीन का उपयोग करके अपनी त्वचा की रक्षा की जाए। त्वचा को सांवलेपन और समय से पहले उम्रदराज़ दिखने से बचने के लिए हमेशा नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाएँ। याद रखें कि बाहर निकलने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएँ जिससे कि आपकी त्वचा को इसे अवशोषित करने का पर्याप्त समय मिल सके।



Click it and Unblock the Notifications
