Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लैकहेड्स हटाने से लेकर पैरों को मुलायम बनाता है सेंधा नमक
सेंधा नमक सबसे शुद्ध खनिज होता है जो क्रिस्टल के रुप में मिलता है। इसमें मौजूद मैग्नेशियम सल्फेट चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना इसके उपयोग से आप चेहरे की चमक बढ़ाने से लेकर जिद्दी दाग धब्बे भी छुड़ा सकती हैं। नामी एक्ट्रेस और मॉडल्स का अजमाया हुआ नुस्खा है। ये सौंदर्य बढ़ाने के लिए पॉप्युलर नेचुरल तरीका है।
सेंधा नमक को विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल करके आप अपनी सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं। ब्लैकहेड्स से लेकर पैरों को मुलायम बनाने के लिए आप सेंधा नमक का यूज कर सकते हैं।

आइए जानते है सेंधा नमक कैसे आपके सौंदर्य को बढ़ाता है।
सख्त पैरों के लिए
अगर आपके पैरों की त्वचा ज्यादा ही कठोर है तो यह एक आसान सा तरीका है उन्हें मुलायम बनाने के लिए थोड़ा सा सेंधा नमक लेकर सख्त हो चुकी त्वचा पर रगड़ें। इससे डेड सेल्स हट जाएंगे और आपको पांव पहले से ज्यादा त्वचा नरम-मुलायम महसूस होगी।

चेहरे की साफ-सफाई
आपके फेस क्लींजर पर थोड़ा-सा सेंधा नमक छिड़कें और इसे अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में रगड़े। सेंधा नमक से त्वचा के डेड सेल्स निकल जाएंगे और आपकी त्वचा अच्छी हो जाएगी।
जली-झुलसी त्वचा
सनबर्न या धूप में झुलसी त्वचा को राहत देने के लिए दो चम्मच सेंधा नमक को एक कप पानी में मिलाएं और इसे एक स्प्रे बॉटल में भरें। झुलसी हुई त्वचा की जलन कम करने के लिए इसे प्रभावित हिस्सों पर छिड़कें या स्प्रे करें।
ब्लैकहेड्स
ब्लैकहेड निकालने के लिए सेंधा नमक एक बहुत ही बढि़या विकल्प है। 1 टेबलस्पून एप्सम सॉल्ट को एक चौथाई गर्म पानी में घोलें। ठंडा होने के बाद इस मिश्रण में रूई डुबाकर अपनी नाक पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ करें।
चेहरे पर चिपचिप
त्वचा पर चिपचिपाहट महसूस होने पर इसे कम करने और चेहरे से तेल छुड़ाने के लिए आधा टेबलस्पून सेंधा नमक में दो चम्मच दही मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर मलें। उसके बाद उसे पूरी तरह सूखने दें और पानी से साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
