Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
साफ सुथरी और गोरी बॉडी के लिए घर पर ही बनाएं बॉडी ब्लीच

खूबसूरती महिलाओं के लिए कई मायने रखती है, और महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर बहुत ही ज्यादा कॉन्शियस होती है। चाहे साफ सुथरा हाथ पांव हो या बेदाग स्किन। अपने शरीर के हर हिस्से की खूबसूरती के लिए महिलाएं बहुत ही सजग रहती है। हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन पर एक भी दाग धब्बा न हो। इसके लिए मार्केट में कई महंगे प्रॉडक्ट भी आते है जो आपकी स्किन को खूबसूरत बनाने के दावे करते हुए आपसे अच्छे खासे दाम भी वसूलते है।
फिर भी उन्हें खरीदने से पहले आपके मन में कई शंकाएं होती हैं। उसका कारण यह है कि इन उत्पादों में बहुत अधिक मात्रा में केमिकल्स (रसायन) होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लेकिन इस चीज का एक उपाय है, आप चाहे तो घर पर ही बॉडी ब्लीच बनाकर उसका उपयोग कर सकती है। ये घरेलू ब्लीच केमिकल फ्री होते हैं तथा त्वचा पर इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। नीचे 12 होममेड (घर में बने हुए) बॉडी ब्लीच बताए गए हैं जो आपकी त्वचा को प्राकृतिक तरीके से उजला बना सकते हैं:

नीबू और दही
नीबू और दही से बना हुआ ब्लीच अपनी त्वचा को प्राकृतिक रूप से उजला बनाने के लिए नीबू और दही का उपयोग करें। कुछ मात्रा में नीबू का रस तथा थोड़ा सा दही मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगायें तथा सूखने पर धो डालें। अपनी त्वचा को उजला और चमकदार बनाने के लिए दिन में एक बार नीबू और दही का मिश्रण लगायें।

दूध और नींबू
दूध और नीबू का रस एक नीबू लें उसे कटोरी में निचोड़ें तथा इसमें नीबू के रस की मात्रा में बराबर दूध मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं तथा एक स्पंज लेकर इसे मिश्रण में डुबाकर रखें। बाद में इस भिगोये हुए स्पंज से शरीर पर दो मिनिट मालिश करें। धोना आवश्यक नहीं है।

चंदन बॉडी ब्लीच
चंदन पाउडर में थोड़ा सा पानी, ककड़ी का रस, नीबू का रस और टमाटर का रस मिलाएं। इसे अपने शरीर पर 20 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में धो डालें।

नीबू का रस, मिल्क पाउडर और शहद
नीबू के रस, मिल्क पाउडर और शहद से बना हुआ पेस्ट एक उत्कृष्ट होममेड ब्लीच होता है। इसे अपने हाथों, चेहरे, गर्दन और कंधों पर लगभग 25 मिनिट तक लगाकर रखें तथा बाद में इसे स्वच्छ पानी धो डालें।

बादाम से बना हुआ बॉडी ब्लीच
बादाम को रातभर भिगोकर रखें तथा दूसरे दिन सुबह उन्हें छीलकर उनका पेस्ट बनायें। इस पेस्ट में समान मात्रा में शहद मिलाएं तथा इसे अपने कंधों और चेहरे पर लगभग 20 मिनिट तक लगाकर रखें तथा बाद में धो डालें।

आलू से बना हुआ ब्लीच
एक आलू लें, उसे छीलें तथा आलू को कद्दूकस कर लें। अब कद्दूकस किये हुए आलू लें तथा निचोड़ कर उसका रस निकालें। इस रस को अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगायें या अपने शरीर के टैंड भागों पर लगायें और 20 मिनिट तक लगा रहने दें। इसे सादे पानी से धो डालें।

कॉर्न फ्लोर बॉडी ब्लीच
एक कटोरी में दो चम्मच बादाम का तेल, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर और नीबू का रस लें, इसे अच्छी तरह मिलाएं तथा इस मिश्रण को अपने शरीर पर लगभग 20 मिनिट तक लगा रहें दें। इसे पहले गुनगुने पानी से तथा फिर ठंडे पानी से धो डालें तथा प्राकृतिक रूप से ब्लीच की हुई त्वचा प्राप्त करें।

संतरे का रस और दही
संतरे के रस और दही का मिश्रण भी एक उत्तम ब्लीच की तरह कार्य करता है। संतरे के रस तथा दही को 1:1 के अनुपात में मिलाएं तथा इसे अपने चेहरे और हाथों पर लगायें। इसे 15 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में पानी से धो डालें।

ओटमील बॉडी ब्लीच
ओटमील, दही और टमाटर के रस को अच्छी तरह से मिलाएं तथा इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगायें। 15 मिनिट बाद सादे पानी से धो डालें।

बेसन और हल्दी से बना हुआ ब्लीच
2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दूध और और एक चुटकी हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनायें। इसे अपने चेहरे, हाथों और पैरों पर लगायें। 15 मिनिट बाद इसे सादे पानी से धो डालें। यह न केवल एक उत्कृष्ट ब्लीच की तरह कार्य करता है बल्कि टैन हुई त्वचा के लिए भी चमत्कारिक रूप से काम करता है।

नीबू और गुलाब जल
नीबू के रस और गुलाब जल को 1:1 के अनुपात में मिलाएं तथा रुई के फाहे की सहायता से इस घोल को अपने कंधों पर तथा चेहरे पर लगायें। इसे 15 मिनिट तक लगा रहें दें तथा बाद में सादे पानी से धो डालें।



Click it and Unblock the Notifications
