Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय
नाखूनों मे दिखने वाले सफेद दागों को हटाने के नुस्खें
बेजान और बेरंग नाखूनों से हाथ की खूबसूरती कम हो जाती है। ये किसी व्यक्ति पर आपके इंप्रेशन को खराब कर सकता है और आपकी पर्सनैलिटी को भी बिगाड़ सकता है। इसके अलावा कई लोग हाथ के नाखूनों पर सफेद दाग से परेशान होते हैं। ऐसा ल्यूकोनिकिया की वजह से होता है। ये हाथों और पैरों के नाखूनों पर ज्यादा दिखाई देता है।
ये दाग छोटे या बड़े हो सकते हैं और हर इंसान में ये अलग होते हैं। नाखूनों पर सफेद दाग के कई कारण हो सकते हैं। फंगल इंफेक्शन, किसी प्रॉडक्ट से एलर्जी या कैल्शियम की कमी, नाखून में चोट लगने आदि की वजह से ऐसा हो सकता है।

हालांकि, आजकल कई लोगों में सफेद दाग की ये समस्या सामान्य है और आप घर पर भी इसका ईलाज कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से नाखूनों के सफेद दाग मिटा सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में ..
नीबू - ऑलिव ऑयल
नीबू के रस में विटामिन सी होता है जोकि बेरंग और दाग वाली त्वचा से छुटकारा दिलाने मे मदद करता है। ऑलिव ऑयल नाखूनों को पोषण देता है।
सामग्री
- 2 टेबलस्पून नीबू का रस
- ऑलिव ऑयल
क्या करें
- एक कटोरी लें और उसमें दो-तीन चम्मच ताजा नीबू का रस डालें।
- इसमें कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल की डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब इसे अपने नाखूनों पर लगाएं और 25-30 मिनट बाद पानी से इसे धो लें।
- आप ये नुस्खा रोज़ आजमा सकते हैं।
नारियल तेल
नारियल तेल में एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटी फंगल यौगिक होते हैं जो फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है।

सामग्री
- नारियल तेल
क्या करें
- ऑर्गेनिक नारियल तेल की कुछ बूंदें लें और उसे अपने नाखूनों पर लगाएं।
- इससे सर्कुलर मोशन में हाथों की मालिश करें और रातभर के लिए छोड़ दें।
- अगली सुबह पानी से हाथों को धो लें।
सफेद सिरका
सफेद सिरके में हर तरह के दाग-धब्बों को हटाने की ताकत होती है और इसे नाखूनों से सफेद दाग को भी साफ कर सकता है।
सामग्री
- ½ कप सफेद सिरका
- ¼ कप गुनगुना पानी
क्या करें
- ½ कप सिरके में ¼ कप गुनगुना पानी डालें।
- इस मिश्रण में अपने नाखूनों को 15 से 20 मिनट तक डुबोए रखें।
- इस नुस्खे को सप्ताह में तीन बार करें।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में एल्केलाइन यौगिक होते हैं जो दाग और सफेद धब्बों को हटाने में कारगर माना जाता है।
सामग्री
- ½ कप बेकिंग सोडा
- ¼ कप पानी
- ¼ कप विेनेगर
क्या करें
- एक कटोरी लें और उसमें ¼ कप बेकिंग सोडा डालें।
- ¼ कप विनेगर इसमें डालें।
- अब ¼ कप पानी डालकर इसे मिक्स कर लें।
- उंगलियों को इस मिश्रण में डुबोएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- सप्ताह में एक बार ये नुस्खा जरूर अपनाएं।
योगर्ट
योगर्ट में एंटीफंगल यौगिक होते हैं जो फंगल इंफेक्शन और नाखूनों पर पड़े दाग से छुटकारा दिलाते हैं।
सामग्री
- 1 कप योगर्ट
क्या करें
- आपको एक कप प्लेन और बिना फ्लेवर की योगर्ट में अपने नाखूनों को डुबोकर रखना है।
- 15-20 मिनट बाद हाथों को पानी से धो लें।
- बेहतर परिणाम के लिए ऐसा रोज़ करें।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो कि दाग और सफेद धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं।
सामग्री
- टी ट्री ऑयल
क्या करें
- नाखूनों पर कॉटन बॉल से शुद्ध टी ट्री ऑयल लगाएं।
- कुछ मिनटों के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
- कुछ महीनों तक ऐसा दिन में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
