Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दही और केले का फुट मास्क का इस्तेमाल कर सर्दियों में फटी एड़ियों को कहें अलविदा
सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में रुखापन और फटी एड़िया बहुत बड़ी समस्या होती हैं। सर्दियों में त्वचा की देखभाल कर लेते है लेकिन पैरो के अनदेखा कर देते है। इसी वजह से पैरों की खूबसूरती कम हो जाती है। सर्दियों में एड़ियां फटने लगती हैं। कई बार ज्यादा एड़ियां फट जाती है जिसकी वजह से काफी दिक्कत आती हैं।

ठंड के मौसम में अपने पैरो की देखभाल के लिए आप होममेड फुट मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस घरेलू फूट मास्क से फटी एड़ियों को ठीक किया जाता है। दही और केले का फुट मास्क का इस्तेमाल कर पैरों को कोमल बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं फुट मास्क बनाने का तरीका।

दही केला फुट मास्क बनाने का तरीका
1 पका हुआ केला, 1 कप दही, 1 चम्मच चीनी, लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे, टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे और बड़ा टब लें। दही को माइक्रोवेव में गर्म करें। केले को मैश करें। दही और केले को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं पेस्ट तैयार होने पर तेल मिला कर अच्छे से मिक्स करें। 10 मिनट तक पेस्ट को रख दें। इसके बाद इस पेस्ट का इस्तेमाल फुट मसाज के लिए करें।

केले और दही फूट मास्क को यूज करने का तरीका
स्टेप 1- पैरो की मसाज करने के लिए एक टब गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पानी में डुबोकर रखें।
स्टेप 2- इसके बाद पैरों को पानी से बाहर निकाल लें। मोटो टॉवल से पैरो को अच्छे से साफ कर लें।
स्टेप 3- दही और केले के तैयार फुट मास्क को पैरों पर अच्छी तरह से लगाएं।
स्टेप 4- मास्क सूखने के बाद पैरों की मसाज धीरे धीरे करें। इसके बाद मास्क हटा दें।
स्टेप 5- मास्क हटाने के बाद गुनगुने पानी से पैर धो लें। पैर धोने के बाद पैरो में कोल्ड क्रीम लगाएं।
स्टेप 6- केले और दही के फुट मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार करें इससे आपकी फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी।

होममेड फुट मास्क का फायदा
केला और दही पैरों की खूबसूरती बढ़ाने में बहुत ही असरदार होता है। दही में लैक्टिक एसिड, अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड होता है जो कि मृत त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। दही में एसिडोफिलस बैक्टीरिया पाया जाता है जो कि पैरो की फंगस को हटाने में मदद करता है। केला स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। केला का इस्तेमाल कर फटी एड़ियों को ठीक किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
