Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सिल्की और घने बालों के लिए प्याज का रस है असरदार, जानें लगाने का तरीका
हर महिला की चाहत होती है कि उनके बाल घने और सुंदर हो, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदुषण के कारण महिलाएं अपने बालों का ध्यान नहीं रख पाती हैं। जिसकी वजह से बालों में रुखापन और बाल झड़ने की शिकायत होती हैं। कई महिलाएं इन दिनों अपने बेजान और झड़ते बालों को लेकर काफी परेशान चल रही हैं।

अगर आप भी झड़ते बालों को लेकर काफी परेशान हैं। और बालों में किसी भी तरह का केमिकल का प्रयोग नहीं करना चाहते है तो प्याज के इस घरेलू तरीके से अपने झड़ते बालों की पेरशानी से निजात पा सकते हैं।
जड़ो की मजबूती
प्यास का रस बालों में लगाने से जड़े मजबूत होती हैं। इससे बाल घने होते हैं। प्याज के रस का सही से इस्तेमाल करने पर आपके बाल शाइनी और सॉफ्ट बन सकते हैं।
इंफेक्शन
प्याज के रस में ऐंटी बैक्टिटीरियल पाया जाता है जो कि बालों से डैंड्रफ को कम करता हैं। बालों का झड़ने का एक बड़ा कारण रुसी भी होती हैं। रुसी खत्म होने के बाद बाल सिल्की हो जाते हैं।
सल्फर
प्याज के रस में सल्फर पाया जाता हैं। सल्फर बालों को लंबा और घना करने में मदद करता हैं। प्याज के रस का नियमित इस्तेमाल करने से बाल घने और लंबे हो जाएंगे.
प्याज का रस बनाने की विधि
प्याज का रस बनाने के लिए पहले प्याज को छील कर धो लें इसके बाद प्याज को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। कटे हुए प्याज को पीस लें। इसके बाद कटे हुए प्याज को छननी की मदद से छान लें। इस बाद प्याज के रस को बालों में लगा लें। प्याज का रस लगाने के बाद की बार इरिटेशन और खुजली से परेशानी हो सकती हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद ये ठीक हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
