Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चमकदार और सॉफ्ट स्किन के लिए बनाएं होममेड बॉडीवॉश
आजकल के लाइफस्टाइल में लोग अपनी स्किन के साथ साथ बॉडी का भी काफी ध्यान रखते हैं। आजकल लोग बॉडी केयर के लिए बॉडीवॉश का यूज करते हैं। महिलाएं मुलायम, सुंदर और चमकदार स्किन के लिए बॉडीवॉश का यूज करती हैं।

महिलाएं केमिकल की तुलना में ऑर्गैनिक बॉडीवॉश का यूज करना पसंद करती हैं। आप घर पर भी नेचुरल बॉडीवॉश बना सकती हैं। चलिए जानते है बिना केमिकल वाले बॉडीवॉश बनाने का तरीका।

लेमनग्रास बॉडीवॉश
लेमनग्रास हमारी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। लेमनग्रास हमारी त्वचा को दिनभर फ्रेश बनाए रखने में काफी असरदार है। चीनी स्किन पर जमी धूल के कण साफ करने में मदद करता है। बॉडीवॉश को बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप कास्टाइल सोप डाले। उसमें 2 से 3 कप पानी डालें। फिर इसमें 2 चम्मच बादाम का तेल, 1 चम्मच ग्लिसरीन और 10 से 12 बूंद लेमनग्रास ऑयल की डालें। इसके बाद बोतल को बंद करके इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें। इससे आपको नेचुरल बॉडीवॉश मिलेगा।

शीया बटर बॉडीवॉश
ड्राई स्किन वालो के लिए शीया बटर बॉडीवॉश एकदम परफेक्ट है। शीया बटर त्वचा को मॉइश्चाराइज करने काम करता है। शीया बटर बॉडीवॉश से स्किन मुलायम बनती हैं। इस बॉडीवॉस को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी गरम करए। इसमें एक चौथाई शीया बटर, दो चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच जोजोबा या फिर ऑलिव ऑयल मिलाएं। मिश्रण ठंड हो जाए तो इसे एक बोतल में बंद कर दें।

पेपरमिंट बॉडीवॉश
पेपरमिंट स्किन को त्वचा को ठंडक पहुंचाती है। पेपरमिंट बॉडीवॉश ऑयली स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बॉडीवॉश को बनाने के लिए सबसे पहले एक बोतल में एक कप कास्टाइल सोप, 4 चम्मच लैवेंडर ऑयल, 3 चम्मच पेपरमिंट ऑयल और 10-12 बूंद नीलगिरी का तेल लेंगे। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण को एक बोतल में रखे।

लैवेंडर बॉडीवॉश
लैवेंडर स्किन को ठंडा करने में काफी मददगार है साथ ही ये स्किन पर दाग धब्बे को दूर करने मदद करता है। इस बॉडीवॉश को बनाने के लिए सबसे पहले आप गरम पानी में जौ का आटा मिलाएंगे। इसके बाद इसे छान लेंगे। फिर इस पानी में एक चम्मच विटामिन ई ऑयल, 2 चम्मच एवोकैडो ऑयल, आधा चम्मच कास्टाइल सोप और कुछ बूंद लौवेंडर ऑयल डाले। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाए।



Click it and Unblock the Notifications
