Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में फटी एड़ियों को नर्म और मुलायम बनाने के लिए यूज करें मोम और सरसों का तेल
सर्दियों के मौसम में एड़ियां फटना बहुत ही आम बात होती हैं। वही कुछ लोगों की एड़ियां साल भर फटी रहती हैं। कई बार फटी एड़ियों की वजह से चलते समय काफी दर्द होता है।

फटी हुई एड़ी की वजह से इन्फेक्शन का खतरा भी बना रहता हैं। इसके अलावा महिलाएं फटी एड़ियों की वजह से मनचाही सैंडल भी नहीं पहन पाती हैं। फटी एड़ियों को घरेलू तरीके से ठीक किया जा सकता हैं।

एड़ियों के फटने का कारण
पैरों के तलवे और एड़ियों की सेंसिटिव स्किन ड्राई हो जाती है जो कि फट जाती हैं। पैरों में ड्राईनेस की वजह से एड़ियों में दरारे पड़ जाती हैं। एड़ियों के फटने के कई कारण होते हैं। चलिए जानते हैं एड़ियों के फटने का कारण।
1 पैरों में नमी की कमी की वजह से भी एड़ियां फट जाती हैं।
2 लंबे समय तक खड़े रहने से और पैरों को गर्म पानी में ज्यादा देर तक रखने से भी एड़ियां फट जाती हैं।
3 बिना चप्पल पहने चलने से भी एड़ियां फट जाती है
4 कम पानी पीने की वजह से भी एड़ियां फट जाती है।
5 सर्दियों में गर्म पानी से नहाने की वजह से भी पैरों की एड़ियां फट जाती हैं।
6 दूध का सेवन ना करने से भी एड़ियां फट जाती हैं।

मोम और सरसों के तेल का करें इस्तेमाल
फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए महिलाएं अक्सर क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसके बाद भी पैरों पर खास असर देखने को नहीं मिलता है। वहीं महिलाएं मुलायम एड़ियों के लिए घरेलू तरीके का यूज करती हैं। इसके बाद भी फटी एड़ियां ठीक नहीं होती हैं। अगर आप भी अपनी फटी एड़ियों को लेकर परेशान है तो आप इस घरेलू उपाय को कर पैरों को मुलायम बना सकती हैं। मोम और सरसों का तेल फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए काफी असरदार है। मोम और सरसों के तेल का पेस्ट आपकी फटी एड़ियों को जल्दी ठीक कर देगा।

फटी एड़ियों के लिए मोम और सरसों के तेल का इस तरह करें इस्तेमाल
इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको तेल और मोम की जरुरत है। सबसे पहले चार चम्मच तेल लें और दो चम्मच मोम लें। इस पेस्ट को बनने के लिए सरसों के तेल को गर्म करें इस तेल में 2 चम्मच मोम मिला दें। जब मोम अच्छी तरह से धूल जाए, तो इसको ठंडा होने दे। इस मिश्रण में आप कपूर भी मिला सकती हैं। रात को सोने से पहले इस गुनगुने मिश्रण को अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं। रोज रात को अपनी फटी एड़ियों पर इस मिश्रण को लगाएं। कुछ दिनों में आपकी एड़ियां ठीक हो जाएगी।

ग्लिसरीन और गुलाब जल
फटी एड़ियों को परेशानी को दूर करने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल लें। ग्लिसरीन और गुलाब जल को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे फटी एड़ियों पर लगाएं। इससे आपके पैर मुलायम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
