Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गंजापन रोकने के लिये अपनाइये ये डाइट
बाल झड़ना आज के दिनों में बहुत आम बात हो चुकी है लेकिन जब बाल जरुरत से ज्यादा झड़ने लगते हैं तो, डर लगने लगता है कि कहीं मैं गंजा न हो जाऊं नहीं तो बाहर सब मेरा मजाक उडाएंगे। वैसे तो सामान्यतः हमारे लगभग 50 से 100 बाल हर दिन झड़ते हैं। यदि इससे ज्यादा बाल झड़ते हैं, तो यह चिंता का विषय है।
यह भी देखा जा सकता है कि बाल पतले होने लगते है और एक या अधिक जगह पर गंजापन आ जाता है। बालों के झड़ने का कई कारण हो सकता है, जैसे- खान-पान, मिनिरल्स की कमी, दवाइयों का इस्तेमाल, तनाव, प्रदूषण या फिर जेनेटिक। पुरुषों में कैप या हेलमेट का इस्तेमाल भी बाल झड़ने का एक कारण हो सकता है।
पुरुषों में जिस प्रकार बाल झड़ते रहते हैं अर्थात मांग से बालों का झड़ना/ सिर के ऊपर से बालों का झड़ना, उसी प्रकार इसमें भी पुरुषों के बाल झड़ते हैं। इस प्रकार बालों का झड़ना आम है और यह किसी भी समय यहां तक कि किशोरावस्था में भी आरंभ हो सकता है। इसके मुख्यतः तीन कारण हैं-वंशानुगत गंजापन, पुरुष हार्मोन और बढ़ती हुई आयु।
आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे आहार जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर के गंजापन रोक सकते हैं।

अंडे
हम सभी जानते हैं कि हमारे बालों का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से बना होता है इसलिये अंडा खाना अनिवार्य है। आपको प्रोटीन वाली चीजे खानी चाहिये जिससे गंजापन दूर हो।

डेयरी प्रोडक्ट
अगर बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो दूध से बने प्रोडक्ट खाने शुरु कीजिये। दही और स्किम्ड मिल्क में विटामिन ए भरा पड़ा होता है। ये खोपड़ी में सीबम का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं जिससे गंजापन दूर होता है।

पालक
हरी पत्तेदार सब्जियों में काफी पोषण, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बी, सी और ई पाया जाता है। साथ ही इसमें पोटैशियम, ओमेगा-3, आइरन और कैल्शियम भी होता है। यह सब बालों को बढाने में बहुत मददगार होते हैं।

सूखे मेवे
रोज मुठ्ठी भर सूखे मेवे खाने से बालों को विटामिन, मिनरल और फायोकैमिकल्स मिलते हैं। जिनसे गंजेपन की समस्या दूर होती है।

बींस
आप अपनी डाइट में अलग प्रकार की बींस का प्रयोग कर सकते हैं। राजमा, लोबिया, सोयाबीन, चना आदि में बहुत सारा प्रोटीन , विटामिन और मिनरल पाया जाता है जो कि बाल बढाने के लिये लाभदायक होता है।

मछली
बालों के लिये प्रोटीन बहुत लाभदाई होती है। आपको प्रोटीन पाने के लिये साल्मन, ट्यूना और कॉड जैसी मछलियां खानी चाहिये। इसमें बहुत सारा ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।

गाजर
गाजर बालों के लिये अच्छाी होती है। यह बालों को बीटा कैरोटीन और विटामिन ए प्रदान करती है। गाजर खाने से सिर में सीबम पैदा होती है और बाल बढते हैं।

ओट्स
अपने दिन की शुरुआत ओट्स खा कर करें। इससे शरीर को विटामिन, मिनरल और प्रोटीन प्राप्त होगा। इससे गंजापन दूर होगा।

शकरकंद
शकरकंद बालों की सेहत के लिये अच्छे होते हैं क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन हेाता है जो कि बाल की ग्रोथ को आगे बढाता है। इसमें विटामिन सी, आइरन, कॉपर और प्रोटीन पाया जाता है।

सूरतमुखी का बीज
इन बीजों में बहुत सारा पोषण होता है। इनमें प्रोटीन, सीलियम, जिंक, बायोटिन, कॉपर, आयरन, विटामिन बी और ई पाया जाता है जो कि ओमेगा 3 फैटी एसिड का बहुत बड़ा स्रोत है।



Click it and Unblock the Notifications
