Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
काले बालों के लिये लगाइये गुडहल तेल
गुडहल बालों में निखार लाने के लिये बहुत अच्छा होता है। इसके फूलों और पत्तियों को पीस कर इसका लेप सर पर लगाने से बाल झड़ने और रूसी की समस्या समाप्त हो जाती है। गुडहल का प्रयोग केश तेल बनाने मे भी किया जाता है। गुडहल का तेल कई जमाने से प्रयोग होता आ रहा है। इस तेल को लगाने से बाल काले और सुंदर हो जाते हैं। गुडहल का तेल असमय सफेद होते हुए बालों को बचाता है और उसमें ब्लैक शाइन भरता है।
इसके अलावा यदि बाल बहुत झड़ रहे हैं तो भी यह तेल बालों को झड़ने से रोकता है और उनकी ग्रोथ बढ़ा देता है। तो आइये और जानते हैं गुडहल तेल का गुण और इसे कैसे प्रयोग किये जाने के बारे में-

कैसे करें प्रयोग-
1. गुडहल का फूल पेड़ से तोड़ कर उसे नारियल के तेल में करीबन 4-5 मिनट के लिये उबालें। ध्यान रखें कि वह जल ना पाए और आंच को धीमा ही रखें।
2. आप गुडहल की पत्तियों का भी प्रयोग कर सकती हैं क्योंकि इससे भी बालों में जान आती है और वे मजबूत बनते हैं।
3. बालों में लगाया जाने वाला कोई भी तेल गरम करें और उसमें गुडहल के फलों को कुछ देर के लिये डाल दें। इससे गुडहल का फूल अपना अर्क उस तेल में डाल देगा, इसके बाद उसे इस्तमाल करें।
4. अगर घर में माइक्रोवेव है तो एक कटोरे में तेल डाल कर उसमें गुडहल का फूल डाल कर माइक्रोवेव ऑन करें और कटोरे को ढंक दें नहीं तो माइक्रोवे की कठोर किरण फूल को नष्ट कर देगी।
5. गुडहल के तेल से बालों की कुछ दिनों तक मालिश करने से बाल काले और बहुत मजबूत हो जाते हैं।
6. गुडहल को हेयर पैक में मिला कर लगाने से बाल मजबूत होते हैं और झड़ना बंद हो जाते हैं।
7. गुडहल का हेयर पैक बनाने के लिये 5 गुडहल की पंखुडियां पीस लीजिये, उसमें 2 चम्मच शहद और 4 चम्मच दही मिलाइये। आप चाहें तो इसमें नारियल का दूध भी मिला सकती हैं क्योंकि इससे बाल मजबूत और काले बनते हैं। इस पैक को आधे घंटे के लिये बालों में लगे रहने के बाद शैंपू से धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
