Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों से कैसे छुड़ाएं बबलगम?
बालों की कीमत हम सभी जानते हैं। अगर सिर से बाल गायब हो गए तो समझिये जिंदगी ही बरबाद हो जाएगी। बाल चाहे झड़ने से कम हों या फिर उन पर बबलगम चिपक गया हो, दोनो ही बातें परेशान कर के रख देती हैं। अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके साथ सिर पर बालों में बबलगम चिपकना आम बात होती है। तो ऐसे में आप क्या करती हैं? क्या आपको बालों का वह हिस्सा झट से कैंची से काट देती हैं? तो फिर आपको ऐसा नहीं करना चाहिये।
बाल चाहे आपके हों या फिर आपके बच्चों के, बबलगम को निकालने के लिये आसान से आसान तरीका खोजना चाहिये। ऐसे कई साधारण से तरीके हैं जिनसे आप अपने बालों से बबलगम को आराम से निकाल सकती हैं। बालों में से बबलगम को जितना भी छुड़ाने की कोशिश करो वो उतना ही चिपकता जाता है। साथ ही ऐसा करने से बाल और ज्यादा खिंच जाते हैं और दर्द भी होने लकता है। नीचे हमने कई ऐसे आसान से तरीके दिये हुए हैं जिनसे आप अपने बालों में लगे बबलगम को छुड़ा सकती हैं।

नारियल तेल
बालों में जहां पर भी बबल गम चिपका हो उसके चारों ओर तेल लगा कर बालों को मसल दीजिये। इससे बबल गम मुलायम पड़ जाएगा और वह आसानी से छूट जाएगा।

गरम पानी
बबल गम को बालों से छुड़ाने के लिये आप को गरम पानी से बाल धुलने पडे़गे। इसे ढीला करने के लिये गरम या हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग कर सकती हैं।

बरफ
चिपके हुए बबल गम को बालों पर तब तक लगा कर रखें जब तक कि वह ढीला न पड़ जाए। जब यह मुलायम हो जाएगा तब आप इसे आसानी से निकाल पाएंगी।

ब्लो ड्रायर का प्रयोग करें
यदि आपको बबल गम को तुरंत ही छुड़ाना हो तो आप ब्लो ड्रायर से बालों को गरम हवा दे कर इसे छुड़ा सकती हैं। बबल गम तुरंत ही पिघलने लगेगा और आसानी से छूट जाएगा।

बटर
बालों में लगे बबलगम को को छुड़ाने के लिये बबलगम लगे हिस्से पर बटर लगाएं और धीरे धीरे मसल कर उसे छुड़ा लें।

खाना पकाने वाला तेल
इस तेल को सिर में डालिये और कंघी से बबलगम को धीरे धीरे निकालने की कोशिश कीजिये।

शैंपू का प्रयोग
बबलगम लग जाने के तुरंत बाद बालों में शैंपू कर लें। इससे बालों में से आसानी से बबलगम साफ हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
