Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
रूखे बालों के लिए आवश्यक 8 घरेलू टिप्स
Hair Care
oi-Staff
By Aditi Pathak
आपके बाल लम्बे हो या छोटे, स्ट्रेट हो या कर्ली, चाहें जैसे भी हो पर सिल्की और स्मूथ हों। पर कई महिलाओं के बाल काफी ड्राई होते है, इस वजह से उन्हे कई प्रकार की दिक्कतें होती है। बालों में ड्राईनेस के कई कारण होते है, जैसे - प्रदुषण, मौसम, नमी, हीट स्टाईलिंग या लगातार कैमिकल आदि का इस्तेमाल, खाने की गंदी आदतें आदि। इन कारणों से ड्राई होने वाले बाल या प्राकृतिक रूप से ड्राई बालों को आप घर पर ही अच्छी तरह ट्रीट कर सकती है।
सर्दियों में रूखे बालों की कैसे करें देखभाल
ड्राई बालों को अच्छी तरह ट्रीट करने से बाल मजबूत और स्वस्थ हो जाते है और उनका झड़ना भी बंद हो जाता है। इसके लिए आपको किसी पार्लर या स्पा में हजारों रूपए खर्च करने की जरूरत भी नहीं है, बस कुछ घरेलू टिप्स अपनाइए और बालों को सिल्की व मुलायम बनाइए।

1) बेसन पैक :
- ड्राई बालों को सही करने का यह तरीका सबसे अच्छा है।
- इसके लिए सबसे पहले एक कप कच्चा दूध या नारियल दूध लें।
- इसमें दो-तीन चम्मच बेसन मिलाएं।
- इसका अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें और बालों पर अच्छी तरह लगाएं।
- इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें।
- उसके बाद पानी से और बाद में शैम्पू से धो लें।
- रूखे बालों को हमेशा ऐसा पोषण देना चाहिये, जो बालों को मजबूत बनाएं और उन्हे सिल्की भी कर दें। बालों को पूरी तरह से अच्छा बनाने के लिए जरूरी है कि उनमें तेल लगाया जाएं।
- आप नारियल और बादाम के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें।
- इसमें आधा चम्मच अरंडी का तेल मिला लें।
- कुछ बूदें लैवेंडर या रोजमैरी ऑयल की भी मिला लें।
- इन्हे अच्छी तरह मिला लें और बालों की भीतरी त्वचा तक लगाएं।
- बाद में बालों को शैम्पू करके हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
- आप चाहें तो हॉट ऑयल मसाज भी कर सकती है, इससे बालों की ग्रोथ अच्छी रहती है।
- हम सभी जानते है कि शहद बहुत लाभदायक होता है। बालों को सिल्की और हेल्दी बनाने में शहद का उपयोग किया जा सकता है।
- दो कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिला लें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इसे बालों पर अच्छी तरह लगाकर छोड़ दें।
- आधा घंटे बाद अच्छी तरह धो लें।
- अंडे की जर्दी, बालों को सिल्की बनाने के लिए काफी लाभदायक होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को मॉश्चराइज करता है।
- सबसे पहले दो अंडे लें और उन्हे तोड़ लें।
- अच्छी तरह फेंट लें, इसमें एक चम्मच शहद और दही मिला लें।
- अच्छी तरह मिश्रित करने के बाद इसे बालों में लगाएं।
- बाद में, ठंडे पानी से धो लें और शैम्पू कर लें।
- मेयोनेज में एल - किस्टेन होता है जो एक पॉवरफुल एंटी - ऑक्सीडेंट होता है जिससे बालों में मजबूती आती है और उनकी चमक बढ़ती है। इसको लगाने से रूखे बाल सही हो जाते है और उनका झड़ना भी बंद हो जाता है।
- आधा कप मेयोनेज लें और इसे फेंट लें।
- इसे बालों की लम्बाई के जैसे लगाएं।
- 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
- बाद में शैम्पू से धोएं।
- बीयर को पीने के शौकीन लोगों के लिए खास माना जाता है। लेकिन इसमें बालों को चमकाने का गुण भी होता है क्योंकि इसमें विटामिन बी भरपूर मात्रा में मिला होता है जो बालों को मुलायम बना देता है।
- आधा कप बीयर लें और इसमें दो कप पानी मिला लें। इससे अपने बालों को अच्छी तरह धुल लें।
- इसके बाद बालों को साधारण पानी से न धुलें और ऐसे ही युख जाने दे।
- इसके लिए आप सिर्फ नई लांच हुई पार्क एवेन्यू बीयर शैम्पू का इस्तेमाल भी कर सकते है।
- बेकिंग सोडा के इसतेमाल से बालों की अशुद्धियां निकल जाती है और बाल मुलायम बन जाते है और बालों की निचली त्वचा में नमी आ जाती है।
- एक कप पानी लें और इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें।
- इसे अच्छी तरह घोल लें और बालों को धो लें।
- आप चाहें तो अपने शैम्पू में ही सोडा का इस्तेमाल कर सकते है।
- एवोकैडो में गुणकारी तेल होता है जो बालों को सुंदर और सिल्की बना देता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते है।
- सबसे पहले एवोकैडों को पल्प निकाल लें।
- इसमें आधा कप नारियल दूध मिला लें।
- इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं।
- 15 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें।
- बाद में ठंडे पानी और शैम्पू से धो लें।

2) आवश्यक तेल :

3) शहद :

4) अंडे का पैक :

5) मेयोनेज पैक :

6) बीयर :

7) बेकिंग सोडा :

8) एवोकैडो और नारियल पैक :
Comments
English summary
8 Essential Homemade Tips For Dry Hair
Story first published: Saturday, February 8, 2014, 16:01 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2014



Click it and Unblock the Notifications