Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
बालों के लिए हर्बल शैंपू के लाभ

आजकल मार्केट में बालों की देखभाल के लिए कई प्रोडक्ट आ रहे हैं जो दावा करते है कि वे बालों को मुलायम और मजबूत बना देगें। इनमें से कई हर्बल शैम्पू भी होते है जो महिलाओं के द्वारा भारी मात्रा में इस्तेमाल किए जाते है। महिलाएं का मानना है कि हर्बल शैम्पू से उनके बालों को कॉस्मेटिक शैम्पू की अपेक्षा अधिक लाभ मिलता है। किचन में छुपा है बालों की खूबसूरती का राज
आज बोल्डस्काई आपको हर्बल शैम्पू के फायदे के बारे में बता रहा है। हर्बल शैम्पू मुख्य रूप से प्राकृतिक चीजों जैसे - फूलों, जड़ों और पत्तियों से मिलकर बना होता है जिसके कोई भी साइडइफेक्ट नहीं होते है। आप चाहें तो अपने बालों को हर्बल प्रोडक्ट लगाकर काफी अच्छा बना सकते है।

बालों का झड़ना बंद होना
हर्बल शैम्पू के इस्तेमाल से बालों का झड़ना बंद हो जाता है। अगर आप सप्ताह में एक बार भी हर्बल शैम्पू से बालों को धुल लेती है तो बालों के झड़ने की संख्या में काफी कमी आएगी।

बालों की ग्रोथ
हर्बल शैम्पू के इस्तेमाल से हेयर ग्रोथ काफी अच्छी होती है, इससे इस्तेमाल से बाल जड़ों से मजबूत हो जाते है और उनका झड़ना बंद हो जाता है जिससे वह काफी घने और मोटे हो जाते है।

चमक आना
हर्बल शैम्पू के इस्तेमाल से बालों में शाइन आ जाती है। रूखे बालों में भी जान आ जाती है और वह सिल्की भी हो जाते है।

रूखे बालों को सिल्की करें
हर्बल शैम्पू के इस्तेमाल से रूखे बाल भी सिल्की हो जाते है। इससे बाल सुंदर भी हो जाते है।

दो-मुंहे बालों का उपचार
अगर आप बहुत ज्यादा दो-मुंहे होते है तो हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करें। इससे बालों को आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते है और उनका नीचे से दो-मुंहा होना बंद हो जाता है।

ऑयली हेयर
बाल अगर बहुत ज्यादा ऑयली और चिपचिपे है तो आप हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती है इससे बालों का चिपचिपापन चला जाता है और वह जड़ से मजबूत हो जाते है।

रूसी
अगर बालों में बहुत ज्यादा रूसी हो गई है तो हर्बल शैम्पू के इस्तेमाल से रूसी दूर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
