Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
बालों की देखभाल के लिए कुकिंग ऑयल
खूबसूरत बाल, स्त्री की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। अगर आपका शरीर स्वस्थ है तो आपके बाल भी अच्छे ही होगें। महिलाएं, बालों की देखभाल के लिए कई काम करती हैं, जैसे - मेंहदी लगाना, कंडीशनर करना, मसाज करवाना आदि। बालों को स्वस्थ बनाने का सबसे अच्छा तरीका समय - समय पर उनकी ऑयलिंग करते रहना होता है।
बालों में सप्ताह में कम से कम दो बार ऑयल अवश्य लगाएं, इससे बालों को नमी मिलती है और उनका रूखापन दूर होता है। बालों में कोई कॉस्मेटिक ऑयल लगाने से बेहतर होगा कि आप घरेलू तेल यानि कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करें। इनका इस्तेमाल बालों पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं छोड़ता है और इसे लगाने से बाल मजबूत भी हो जाते हैं। आइए जानते है कि कौन - कौन से कुकिंग ऑयल, हेयर केयर के लिए बेस्ट होते हैं।

नारियल तेल
दक्षिण भारत सहित पूरे भारत में नारियल तेल का उपयोग खाना पकाने में सबसे ज्यादा किया जाता है। नारियल का तेल प्रॉपर तरीके से बालों में लगाने पर बाल अच्छे और मजबूत हो जाते है और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है। नारियल तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते है जो सिर की त्वचा को पोषक तत्वों से भरपूर बनाती है।

तिल का तेल
अगर आपको अपने बालों की केयर रखनी है तो तिल का तेल भी लाभकारी होता है। बालों की देखभाल में तिल का तेल सबसे लाभकारी होता है। इससे बालों के अंदरूनी हिस्से में मसाज करने पर लाभ मिलता है और ब्लड़ सर्कुलेशन भी अच्छी तरह होता है।

जैतून तेल
अगर आप अपने बालों को लम्बा और मजबूत बनाना चाहते है तो जैतून का तेल, सभी कुकिंग ऑयल में सबसे अच्छा होता है। शैम्पू करने से पहले बालों में जैतून का तेल अवश्य लगाएं। इससे बालों को कंडीशनिंग करने में भी आराम मिलता है।

सरसों का तेल
घरों में सबसे ज्यादा सरसों का तेल इस्तेमाल होता है। अगर बालों में सरसों का तेल, हल्का गुनगुना करके लगाएं और मालिश करें तो बाल मोटे और मजबूत होगें। सरसों का तेल, कई मिनरल जैसे - सेलिनियम और जिंक से भरपूर होता है। इस ऑयल में विटामिन ए, डी, ई और के सबसे ज्यादा पाया जाता है।

बादाम का तेल
हेयर केयर के लिए ऑल्मंड ऑयल सबसे अच्छा होता है। उंगली के पोरों से हल्के हाथों से बादाम का तेल सिर की भीतरी त्वचा पर लगाएं, इससे दिमाग को शक्ति मिलती है। बादाम का तेल लगाकर मसाज करने के बाद गुनगुने पानी धो लें। ऐसा सप्ताह में कम से दो बार अवश्य करें, इससे बाल मोटे होगें और उनकी खूबसूरती बढ़ेगी।

सूरजमुखी का तेल
सूरजमुखी का तेल एक अच्छा कंडीशनर होता है जो बालों को चमक प्रदान करता है। इससे बालों का विकास होता है और बालों के झड़ने व टूटने की समस्या भी दूर हो जाती है। अगर आप अपने बालों को शाइनी और मजबूत बनाना चाहते है तो नारियल तेल के अलावा सूरजमुखी का तेल भी लाभदायक होता है।

कैनोला का तेल
अगर आपके बाल ड्राई हैं तो कुकिंग ऑयल में कैनोला सबसे अच्छा होता है। कैनाला ऑयल, बालों का रूखापन दूर भगाता है और उन्हे स्मूथ और शाइनी बनाता है। इसे लगाने से दुमुंहे बाल भी ठीक हो जाते है। बालों में होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या को कैनोला ऑयल दूर भगाता है।



Click it and Unblock the Notifications