Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
सर्दियों में रूसी दूर करने के लिये हेयर मास्क
सर्दियां आ गई हैं और अपने साथ सिर में रूसी की भी समस्या ले कर आई हैं। इन दिनों त्वचा जहां रूखी पड़ जाती है वहीं दूसरी ओर बालों में भी रूसी पैदा होने लगती है। त्वचा को कोमल बनाने के लिये हम क्रीम आदि का प्रयोग कर सकते हैं मगर बालों से रूसी की समस्या खतम करने के लिये क्या किया जा सकता है? अगर आपके पास इसका कोई जवाब नहीं है तो, हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनसे सिर की रूसी की
रूसी हटाने के 20 घरेलू नुस्खे
समस्या खतम हो जाएगी। हेयर मास्क बालों से रूसी खतम करने के लिये एक अच्छा उपाय है। यह बालों को पोषण दे कर उन्हें स्वस्थ बनाता है। इन आसान से बनने वाले हेयर मास्क को आप खुद ही घर पर बना सकती हैं। आइये जानते हैं सर्दियों में रूसी दूर करने के लिये कैसे बनाते हैं हेयर मास्क।

सर्दियों में रूसी दूर करने के लिये हेयर मास्क
1. नींबू, शहद और अंडा: एक कटोरे में अंडा फोड़ कर फेंटे। फिर उसमें आधा नींबू निचोड़ कर 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इस मास्क में नींबू है जो रूसी से लड़ेगा, अंडा है जो प्रोटीन और शहद बालों को नमी प्रदान करेगा। इस मास्क को सिर पर लगाएं और आधे घंटे के बाद शैंपू से धो लें।

2. दही, नींबू और बेसन: 2 चम्मच दही के साथ आधा नींबू और 1 चम्मच बेसन मिक्स करें। इस पेस्ट को पूरे सिर पर लगाएं और मास्क सूखने के आधा घंटे बाद शैंपू से धो लें।
3. ओटमील, शहद और दूध: ओटमील को पीस कर पावडर बनाएं। फिर उसके 2 चम्मच ले कर साथ में शहद और काम भर का दूध डाल कर पेस्ट बनाएं। इस मास्क को सिर पर 15 से 20 मिनट तक रखें। फिर सिर को शैंपू से धो लें।

4. केला, शहद, नींबू और तेल: अगर आपके पास बहुत पका हुआ केला है तो उसका भी मास्क बन सकता है। केले को मिक्सर में पीस लें, फिर उसमें 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच हेयर ऑइल डालें। अब इस मास्क को सिर पर अच्छी तरह से लगाएं। यह मास्क बालों को नमी देगा, बालों से रूसी गायब करेगा और बालों में चमक भरेगा।



Click it and Unblock the Notifications
