Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लीच और डैमेज बालों को ठीक करने के लिये प्राकृतिक टिप्स
आज कल लोगों के हेयरकलर और हेयर डाई करवाने का चलन बडे़ ही जोरो-शोरों से चालू हो गया है। बालों में एक बार ब्लीच करवाने से उतना फरक नहीं पड़ता जितना कि हर वक्त ब्लीच करवाने से पड़ता है। बालों में कलर करवाने से बालों की प्राकृतिक नमी चली जाती है, वह रूखे हो जाते हैं और वह बेजान भी हो जाते हैं। ब्लीच किये बालों को फिर से मैनेज करना मुश्किल होता है और उन्हें एक्स्ट्रा केयर भी देनी पड़ती है। आज हम आपको कुछ प्राकृतिक सामग्रियां बताएंगे जिससे आप ब्लीच से डैमेज हो चुके बालों को ठीक कर सकती हैं।

ब्लीच और डैमेज बालों को ठीक करने के लिये प्राकृतिक टिप्स
1. जैतून तेल और दही- यह दोनों ही चीजें बालों को नमी पहुंचाती हैं और बालों को कोमल बनाती हैं। मास्क बनाने के लिये एक कटोरे में दही लें और उसमें ऑलिव ऑइल मिलाएं। इसे बालों की नोक तल लगाएं और 45 मिनट तक रहने दें। फिर पहले बालों को सादे पानी से धोएं और फिर शैंपू करें। रेगुलर इस्तमाल करने पर बाल सिल्की बन जाएंगे। गर्मियों में रखिये ये कूल समर हेयरस्टाइल
2. एलो वेरा जैल पैक- आप एलोवेरा का जैल सीधे बालों पर लगा सकती हैं। इसके जैल को 20 मिनट तक बालों पर लगाएं और फिर शैंपू से धो लें। लगातार ऐसा करने से बालों में जान आ जाएगी ।
3. रोज वॉटर और क्रीम- बालों को पहुंचाने के लिये दूध की मलाई का प्रयोग करना चाहिये। एक कटोरे में रोज वॉटर और क्रीम मिला कर बालों में लगभग 30 मिनट के लिये रखें। रोजवॉटर से बालों में शाइनिंग आएगी और क्रीम से बालों को नमी मिलेगी।
4. हिना- हिना का पेस्ट बनाते वक्त उसमें नींबू, आमला और नीम का पानी डालें। इस पेस्ट को बालों में तब तक रहने दें जब तक कि वह सूख ना जाए। यह बालों की क्वालिटी को निखारता है।



Click it and Unblock the Notifications
