Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बालों में किस तरह से लगाएं तेल?
अगर आप अपने बालों को स्वस्थ रखना चाहती हैं, तो आपको दिन भर में से थोड़ा सा समय अपने बालों की देखभाल के लिये निकालना होगा। बालों में तेल लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। अगर बाल नार्मल किसम के हैं तो आप उनमें जोजोबा या बादाम तेल लगा सकती हैं। अगर बाल रूखे हैं तो, आपको नारियल, सीसम या कोकोआ बटर वाला तेल लगाना चाहिये। मगर बालों में तेल लगाने का भी तरीका होता है। आइये जानते हैं कि बालों में किस तरीके से तेल लगाना चाहिये। रूखे बालों के लिए आवश्यक 8 घरेलू टिप्स

बालों में किस तरह से लगाएं तेल
1. तेल गरम करें- किसी भी तरह का तेल किसी भी तरह के बालों पर लगाने से पहले गरम कर लें। इससे तेल पूरी तहर से आपके सिर पर फैलेगा और बालों को फायदा पहुंचाएगा। सिर पर गरम तेल की मालिश से आराम मिलता है। तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिये।
2. उंगलियों का प्रयोग- तेल को सिर पर लगाने के लिये उंगलियों का प्रयोग करें। उंगलियों को तेल में डुबोएं और बालों में पार्टीशन कर के उसे सिर पर सभी जगह लगाएं।
3. तेल को रगड़ना- अपनी हथेलियों के प्रयोग से तेल को सिर पर न रगडे़। इससे बाल कमजोर होते हैं। उगलियों से सिर की मसाज करें जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढियां बना रहे। आपको सिर की 10 से 15 मिनट मसाज करनी चाहिये।
4. कितनी देर तेल लगाएं- सिर पर जितनी देर तेल रहेगा आपको उतना ही फायदा मिलेगा। इससे सिर को ठंडक पहुंचती है। पर सिर पर तेल को 24 घंटों के लिये नहीं रखना चाहिये नहीं तो इससे सिर पर गंदगी जम जाती है और रूसी भी हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
