Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
बाल अगर पतले हैं तो आजमाइये ये उपाय
आज कल लोगों के बाल ना सिर्फ झड़ते हैं बल्कि पतले भी होने लग गए हैं। पतले बाल होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, बालों की अच्छी तरह से केयर ना करना, हार्मोन का संतुलित ना होना या फिर खाने में अच्छा पोषण ना लेना आदि। अगर बाल बहुत ज्यादा पतले हैं तो बालों में किसी भी प्रकार की हेयरस्टाइल नहीं जचती।
पर अगर आपको अपने पतले होते हुए बालों को मोटा करना है और उन्हें अगली बार टूटने से बचाना है तो, आपको कुछ बहुत ही मामूली से घरेलू उपाय करने होगें। जैसे आमला जूस लगाना या फिर बालों को मोटी कंघी से संवारना आदि। आइये और भी जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
आपके बाल बताते है सेहत से जुडे़ ये 5 राज

आमला जूस
बालों के लिये आमला से अच्छा कुछ और नहीं। यह बालों को मोटा, घना औार काला बनाता है। अगर आपको बालों को मोटा बनाना है तो नहाने से पहले बालों में आमला और नींबू का रस मिला कर लगाइये।

प्याज
प्याज लगाने से बाल में मजबूती आती है। हफ्ते में तीन बार प्याज का रस सिर में लगाइये। कुछ ही दिनों में आपके बालों में जान आ जाएगी।

बालों को ज्यादा कस के ना बांधे
अगर आप पोनीटेल बांधती हैं तो, कोशिश यही करें कि बालों को उतनी तेज ना बांधें। इससे बाल और भी ज्यादा खिंच जाते हैं जिससे बाल टूटने लगते हैं।

एलोवेरा
सिर में ऐलो वेरा का जैले ले कर मसाज करें। फिर एक घंटे के बाद किसी हल्के शैंपू से बालो को धो लें।

कैस्टर ऑइल
सिर पर कैस्टर ऑइल और नारियल का तेल मिला कर 10 मसाज कीजिये। 2 घंटे के बाद शैंपू से सिर धो लें।

मोटी कंघी से बाल झाडे़ं
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल ना झड़ें तो कंघी करने के लिये मोटे दांत वाले कंघे का इस्तमाल करें।

एयर ड्राई
अगर आप गीले बालों को सुखाने के लिये हेयर ड्रायर का प्रयोग करती हैं तो, वह भी बंद कर दें। साथ ही अगर बाल गीले हैं तो भी कंघी का इस्तमाल ना करें।

अच्च्छा खाइये
ऐसे आहार खाइये जिनमें बहुत सारा विटामिन , ओमेगा 3 फैटी एसिड, बायोटिन और कैल्शियम हो। यह सभी ऐसे पोषक तत्व हैं जो बालों की ग्रोथ को बढाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
