Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्वस्थ बालों के लिये अपनाइये ये 10 टिप्स
हर महिला का सपना होता है कि उसके बाल लंबे, रेशमी और चमकदार हों। यदि आप अपनी सहेलियों को अपने सुंदर बालों से जलाना चाहती हैं तो ये 10 तरीके अपनाएं।
READ: लहसुन का उपयोग कर, बनाये प्राकृतिक हेयर डाई
अच्छे और स्वस्थ बालों के लिये आपको कोई बडे़ जतन करने की जरुरत नहीं है। आप केवल अपने बालों का अच्छे से ध्यान रखें और उकने लिये समय निकालें। अगर आप बाहर ज्यादा समय बिताती हैं, तो अपने बालों को ढंकना ना भूलें।
READ: गंजे हो रहे हैं तो सिर पर लगाएं ये हेयर मास्क
अगर आज आपने अपने बालों की देखभाल अच्छे से की तो, आगे चल कर आपके मजबूत बाल आपका शुक्रियाअदा करेंगे। अब आइये जानते हैं कि स्वस्थ बालों के लिये कौन कौन से टिप्स आजमाने चाहिये।

अपने बालों की सुरक्षा करें
बालों की समस्या के समाधान के लिए सुरक्षा जरूरी है। अपने बालों को ज्यादा तापमान, सूरज, धूल और प्रदूषण से बचाएं। इनसे आपके बालों में इन्फ़ैकशन हो सकता है जिससे बालों का झड़ना, रूसी और अन्य समस्याएँ हो सकती हैं।

पूरा ध्यान रखें
बालों को धोने के तुरंत बाद इन्हें ब्रुश ना करें, इससे बालों को नुकसान हो सकता है। गीले बाल कमजोर और नाजुक हो जाते हैं। इसलिए बालों के सूखने का इंतजार करें और बाद में आराम से कंघी करें।

बालों को कंडीशन करें
बालों की घुंडियां ठीक करने के लिए बालों को कंडीशनर से मोइश्चर करते रहें। बालों को कन्डीशनिंग करने के बाद इन्हें धो लें और फिर ड्रायर से सूखा लें।

हेयर स्टाइलिंग की आदत ना बनाएँ
बहुत से हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्टस गर्मी पैदा करते हैं जो कि नियमित इस्तेमाल करने पर बालों के लिए नुकसानकारी है। हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्टस का ज्यादा इस्तेमाल ना करें और इनको नुकसान से बचाने के लिए अच्छा हेयर सीरम इस्तेमाल करें।

बालों को ज़ोर से ना बाँधें
आप अपने हैयर बैंड को जितना ज्यादा निकलेंगे, लगाएंगे और छेड़ेंगे, उतना ही बालों के लिए नुकसानकारी है। इन्हें टाइट बांधने के बजाय इन्हे हल्का छोड़ें और एक क्लिप या हैयर बैंड इस्तेमाल करें।

बालों को अच्छी तरह से साफ करें
बाल झड़ने का सबसे मुख्य कारण रूसी और खोपड़ी में खुजली होना है। यदि आप लोगों को अपने अच्छे बाल दिखाना चाहती हैं तो बालों को अच्छी तरह से साफ करती करें।

अपना हेयर मास्क बनाएँ
बालों में सप्ताह में एक बार हेयर मास्क जरूर लगाएँ, इससे बालों को पोषण मिलेगा। ये मास्क बनाने में आसान हैं। एक केला, कुछ अंडे लें इन्हें आपस में मथ लें और बालों पर लगाएँ। इसे 30 मिनट बाद धो लें।

अच्छा खाना खाएं
अपने बालों में मास्क और कंडीशनर लगाने के साथ ही जरूरी पोषण के लिए ताजा फल और सब्जियाँ भी बेहद आवश्यक हैं। संतुलित आहार लें, इससे बाल घने और चमकदार होंगे।

बालों में तेल लगाएँ
ध्यान रहे कि आप अपने बालों में सप्ताह में एक बार तेल जरूर लगाएँ। यह बहुत महत्वपूर्ण है, इससे आपकी खोपड़ी में रक्त का संचार सही होगा। आप चमकदार बालों के लिए नारियल या बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं।

बालों को नियमित ब्रुश करें
प्राकृतिक रूप से मौजूद तेल को पूरी खोपड़ी में फैलाने के लिए बालों को नियमित ब्रुश करें। इससे बाल घने, मुलायम और चमकदार होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
