Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे घरेलू नुस्खे जिससे गंजी खोपड़ी पर भी निकल आएं बाल
अगर आप अपने गंजेपन से परेशान है तो, हो सकता है कि यह गलत खान-पान या फिर बालों में सही तेल या शैंपू ना लगाने की वजह से हो रहा हो। गंजापन, बालों के पतलेपन से शुरु हो कर बालों के टूटने से पैदा होता है।
जानें गंजापन छुपाने का आसान और बढियां तरीका
घंने और काले बाल, हर इंसान की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं। लेकिन वही बाल अगर झड़ना शुरु हो जाएं तो गंजेपन का डर सताने लगता है। आइये जानते हैं ऐसे घरेलू नुस्खे जिससे गंजी खोपड़ी पर भी बाल निकल सकते हैं।

ऑलिव ऑइल
दो चम्मच जैतून तेल को गरम कर के सिर पर लगाएं। इसे आधे घंटे तक सिर पर रखें जिससे यह अच्छी तरह से सिर में समा जाए। उसके बाद इसे शैंपू से धो लें।

हिना तेल
हिना की पत्तियों से जूस निकाल लें, फिर इसमें गरम नारियल तेल मिक्स करें। इसे 10 मिनट तक ऐसे ही रखें और फिर इस तेल से सिर की मसाज करें।

प्याज का रस
गंजे सिर पर अगर प्याज के रस से मसाज किया जाए तो बाल निकल आते हैं। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

नारियल दूध और तेल
इन दोनों चीजों को मिक्स कर के सिर पर लगाएं। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

शहद
2 चम्मच शहद में 1 चम्मच दालचीनी पावडर मिक्स कर के सिर पर मास्क की तरह लगाएं। उसके 20 मिनट बाद सिर धो लें।

आंवला जूस
1 कप नारियल तेल में आंवले का जूस मिक्स करें। आप इसमें 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इस पेस्टठ को सिर पर लगाएं और फायदा उठाएं।

मेथी दाना
एक मुठ्ठी मेथी के दाने को उबालिये। इस पानी को आप अपने बालों को धोने के लिये प्रयोग कर सकते हैं। इसमें काफी सारा पोषण होता है जो बालों को बढाने में मदद करेगा।

अमरूद पत्ती
मुठ्ठी भर अमरूद की पत्तियों को 2 चम्मच नायिल तेल और पानी डाल कर उबालिये। इस पानी से सिर को धोइये। आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच नींबू का जूस भी मिक्स कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
