Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
दो मुंहे बालों को स्वयं काटने के आसान तरीके
विशेषज्ञों का अनुसार बालों को स्वस्थ रखने के लिए दो महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखना अत्यंत आवश्यक है। सर्वप्रथम, सप्ताह में एक बार अच्छी तरह से हर्बल तेल के साथ बालों की मालिश करना, और दूसरा उन्हें साल में तीन बार मुहाने पर काटना (ट्रिमिंग करना)। अगर हम इन दो बातों का अनुसरण पूरी लगन से करते हैं तो किसी भी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं रहती।
आज बोल्डस्काई आपके साथ, अपने बालों को स्वयं ट्रिम करके दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के विषय में, कुछ बातें सांझी कर रहा है। आपको जरूरत है तो बस एक तेजधार कैंची की, और थोड़े से समय के साथ थोड़े से धीरज की। तो फिर इंतज़ार किस बात का? आइये एक नज़र डालते हैं कि कैसे एक ही वार में दो मुहें बालों का अंत किया जाए।

चरण 1: इस साधारण से प्रयोग से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके बाल स्पर्श करने पर ना ही गीलें हों और ना ही तैलीय । अपने बालों को भली-भान्ति कंघी करके उन्हें थोडा नीचे कर के पोनी-टेल बना कर बाँध लें । अब बालों को इकठ्ठा करके आगे ले आयें और दोमुहें बालों को तलाशें ।

चरण 2: बालों के अंतिम छोर को एक साथ पकडें और अपनी उँगलियों का प्रयोग करते हुए बालों के अंतिम छोर को अच्छे से बिखेरें । अब काटना शुरू करें । ऐसा करते समय ध्यान रखें कि कहीं आप स्वस्थ बालों को ना काट दें ।

चरण 3: अपनी पोनी-टेल से दोमुहें बालों को काटकर बालों को खोल दें एवं उन्हें अच्छी तरह से ब्रश करें । इस प्रकार कटे हुए बाल हट जायेंगे ।

चरण 4: पिछले चरणों को फिर से दोहरायें । बड़े आराम से दोमुंहे बालों को काट दें और धीरे-धीरे सिर की और बढ़ते जाएँ । काम पूरा हो जाने पर फिर से बालों को ब्रश कर लें ।
चरण 5: जब आप स्वयं दोमुहें बालों को काट कर हटा लें तो, उसके बाद घर में ही तैयार किया हुआ बढ़िया सा हेयर-पैक लगायें । यह पैक आपके रूखे बालों को पोषण देकर उन्हें मुलायम बनाएगा । बालों की जड़ों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि अक्सर बाल जड़ से बहुत जल्दी रूखेपन का शिकार होते हैं ।
चरण 6: इस सारी प्रक्रिया के उपरान्त सलून में जाकर अपने चेहरे के अनुरूप सुन्दर सा हेअरकट करवा लें ।



Click it and Unblock the Notifications
