Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नेचुरल चीज़ों से घर में बनाइये सिंपल हेयर पैक
खूबसूरत बाल पाना हर किसी का ख्वाब होता है। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और खराब आहार के सेवन से हमारे बाल असमय सफेद होते जा रहे हैं और इनकी शाइन कहीं खोती सी जा रही है। यदि आपके बाल रूखे, बेजान और खराब दिखाई देने लगे हैं, तो घर पर ही इसका इलाज संभव है।
आप बिना सैलून जाए ही घर पर बड़ी ही सामान्य सामग्रियों से अपने लिये हेयर पैक बना सकती हैं। किफायती हेयर पैक्स आपके बालों में झट से जान डाल देगें, जिससे आपके बालों में शाइन तो आएगी ही साथ ही यह मजबूत भी बनेंगे।
मजबूत और घंने बालों के लिये ऐसे बनाएं प्राकृतिक एग शैंपू
एक बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिये कि सामग्रियों की मात्रा बिल्कुल भी ज्यादा या कम नहीं होनी चाहिये। यदि आपको लगता है कि किसी खास सामग्री के प्रयोग से आपके बाल टूट रहे हैं, तो उसे अपने हेयर पैक में ना डालें। अब आइये जानते हैं बालों के लिये कैसे बनाएं सिंपल हेयर पैक।

ऑलिव ऑइल मसाज
अपने सिर की 15 मिनट तक ऑलिव ऑइल से मसाज करें। फिर एक तौलिये को गरम पानी में भिगोएं और उसे बालों में 10 मिनट के लिये लपेट लें। फिर बालों को हल्के शैंपू से धो लें। इसे हर हफ्ते करें और बालों को मजबूती प्रदान करें।

अवाकाडो कंडीशनिंग मास्क
हेयर मास्क बनाने के लिये दो अवाकाडो ले कर उसके पल्प को निकालें। फिर उसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इस पेस्ट से सिर की मसाज करें और 20 मिनट के बाद सिर को शैंपू से धो लें। आपके बाल स्वस्थ और चमकदार बन जाएंगे।

बनाना मास्क
पके हुए केले में प्राकृतिक तेल, विटामिन्स और पोटैशियम पाए जाते हैं। यह सभी बालों को स्वस्थ बनाने का कार्य करते हैं। एक कटोरे में एक केले को मसल लें, फिर उसमें ऑलिव ऑइल और 1 अंडा मिक्स करें। इसे बालों में लगाएं और 20 मिनट के बाद हल्के शैंपू से धो लें।

अंडा
अंडे और नारियल तेल का मास्क तैयार करें। इसे बालों में ऊपर से नीचे तक लगाएं और 30 मिनट के बाद इसे माइल्ड शैंपू से धो लें।

मिल्क एंड हनी मास्क
आधा कप दूध और उसमें 2 चम्मच शहद मिक्स करें। इसे बालों में लगाएं और 20 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी और शैंपू से बालों को धो लें। आपके बालों में शाइन आ जाएगी।

स्ट्रॉबेरी मास्क
एक कप मसली हुई स्ट्रॉबेरी में दो चम्मच ऑलिव ऑइल और 1 अंडे का पीला भाग मिक्स करें। फिर इसे 15 मिनट तक छोड़ने के बाद शैंपू से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
