Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बालों को खूबसूरत बनाने के लिये हेयर स्पा, जानिये फायदे
बालों की देखभाल करने के लिए इन दिनों हेयर स्पा का ट्रेंड जोरों पर है। लोगों को इससे काफी लाभ मिलता है। जिन लोगों को बालों के झड़ने, टूटने, रफ होने और डल होने की शिकायत होती है, उन्हे स्पा जरूर लेना चाहिए।
READ: खूबसूरत बालों के लिये घर पर बनाएं नारियल तेल का शैंपू
यह बालों को ही नहीं बल्कि सिर की त्वचा को भी कंडीशनिंग देता है और बालों सम्बंधी समस्या को दूर कर देता है। हेयर स्पा को आप पार्लर या स्पा में ले सकते हैं, अगर चाहें तो घर पर भी असानी से हेयर स्पा को लिया जा सकता है।
आइए जानते हैं कि हेयर स्पा के क्या-क्या फायदे होते हैं:

1. डीप कंडीशनिंग:
हेयर स्पा करने से बालों को डीप कंडीशनिंग मिलती है, जिससे बालों में विकसित होने की क्षमता में इज़ाफा होता है। यह सिर को त्वचा को हाईड्रेट कर देता है और ड्राईनेस को दूर देता है।

2. रूसी दूर भगाएं:
जिन लोगों को रूसी की समस्या से आएं दिन दो चार होना पड़ता है उनके लिए हेयर स्पा किसी वरदान से कम नहीं है। हेयर स्पा को नियमित रूप से करवाने पर बालों का रूखापन दूर हो जाता है और त्वचा भी ड्राई नहीं रहती है, जिसके कारण रूसी की समस्या दूर हो जाती है।

3. मोटे और स्वस्थ बाल:
हेयर स्पा करने से बालों की मोटाई बढ़ती है और वे स्वस्थ हो जाते हैं, क्योंकि इससे बालों को कंडीशनिंग मिलती है। अगर अाप स्पा करें तो आप खुद से महसूस होगा कि बाल पहले से कहीं ज्यादा बाउंसी हो गए हैं।

4. सिर की एजिंग को रोके:
सिर की एजिंग, बालों के टूटने का प्रमुख कारण है। अगर आप हेयर स्पा लेते हैं तो स्कैल्प एजिंग नहीं होगा और आपके बाल काफी कम झड़ेगे। यह एक प्रभावी तरीका है।

5. मानसिक तनाव से छुटकारा:
हेयर स्पा लेने से व्यक्ति को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है, उसे रिलैक्स फील होता है। अगर आपको बहुत ज्यादा वर्क प्रेशर है तो स्पा लीजिए, पक्का आपको कूल लगेगा। स्पा ट्रीटमेंट में मसाज भी किया जाता है जिससे सिर में अच्छा लगता है और ब्लड़ सर्कुलेशन अच्छी तरह हो जाता है जिससे पूरा दिमाग रिफ्रेश हो जाता है।

6. डल और रूखे बालों को सही करें:
किसी-किसी के बाल बहुत रूखे और डल होते हैं, कुछ भी कर लीजिए, उनमें चमक नहीं आती है। अगर आप बालों को अच्छे से पोषित करना चाहते हैं तो उन्हे हेयर स्पा दें, काफी अच्छा रहेगा।

7. हेल्दी स्कैल्प को बनाएं रखे:
स्पा,बालों को मजबूती प्रदान करता है, यह स्कैल्प को हेल्दी बनाता है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है।

8. तेल के स्त्राव को सामान्य कर दे:
आपने अक्सर देखा होगा कि बालों में चिपकन होने लगती है, ऐसा बालों से निकलने वाले प्राकृतिक तेल के कारण होता है जिससे बालों में चिपकी गंदगी और ज्यादा चिपक जाती है। अगर आप हेयर स्पा ले, तो समस्या दूर हो जाएगी और बालों में चिपकन नहीं होगी।

9. अशुद्धियां दूर करें:
प्रदूषण के कारण बालों में काफी अशुद्धियां हो जाती हैं, जिससे बालों में कई समस्याएं हो जाती हैं। हेयर स्पा करने से बालों की गंदगी निकल जाती है, अशुद्धि दूर हो जाती है और बालों को मजबूती मिलती है।

10. पूरा पोषण मिलना:
हेयर स्पा देने से बालों को पूरा पोषण मिलता है, जिसकी उसे जरूरत होती है। यह बालों को सिल्की और स्मूद बना देता है।



Click it and Unblock the Notifications
