Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सिर की त्वचा में होने मुंहासों से तुरंत छुटकारा कैसे पायें
मुंहासे केवल शरीर या चेहरे पर तक ही सीमित नहीं होते। यह शरीर के किसी भी भाग पर आ सकते हैं, यहाँ तक कि सिर की त्वचा पर भी।
अधिकाँश लोगों को इसके उपचार में बहुत समस्या आती है। इस लेख में हम आपको सिर की त्वचा पर आने वाले मुंहासों से तुरंत छुटकारा पाने के तरीके बताएँगे। यदि आपको आश्चर्य हो रहा है कैसे, तो पढ़ना जारी रखें।
शरीर के बाकी हिस्सों की तरह सिर की त्वचा पर भी रोम छिद्र होते हैं जो तेल उत्सर्जित करते हैं। जब सिर पर जमी हुई धूल इस तेल से मिलती है तो सिर की त्वचा पर मुंहासें होने की संभावना बढ़ जाती है।
इसके अलावा हार्मोन्स में असंतुलन, अस्वास्थ्यकर आहार, अस्वच्छता, एलर्जिक रिएक्शन तथा अन्य कई ऐसे कारक हैं जो सिर की त्वचा में मुंहासों की समस्या को बढ़ाते हैं तथा स्थिति को और अधिक ख़राब बना सकते हैं।
इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। सिर की त्वचा के मुंहासों के लिए आप घरेलू उपचार अपना सकते हैं जो प्राकृतिक भी हैं तथा इनसे किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होता।
इन उपचारों का नियमित तौर पर उपयोग करने से आपको मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। तो सिर की त्वचा पर आने वाले मुंहासों के उपचार के बारे में जानें। ये उपचार परीक्षण किये हुए हैं तथा इनके सकारात्मक परिणाम मिले हैं। आइए इनके बारे में जानें।

टी ट्री ऑइल
मुंहासों तथा सिर की त्वचा से संबंधित समस्याओं के लिए टी ट्री ऑइल एक उत्तम उपचार है। यह एक एंटीसेप्टिक और कीटाणुनाशक की तरह कार्य करता है तथा मुंहासें पैदा करने वाले कीटाणुओं को मारता है। ऑलिव ऑइल तथा टी ट्री ऑइल की समान मात्रा अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर लगायें।

ऐप्पल सीडर विनेगर
ऐप्पल सीडर विनेगर में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सिर की त्वचा से मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया और तेल को साफ़ करते हैं। विनेगर और पानी को समान मात्रा में मिलाकर मिश्रण बनायें तथा बालों को इस मिश्रण से खंगालें। 20 मिनिट बाद बालों को धो डालें।

हल्दी
सिर की त्वचा के मुंहासों के उपचार के लिए यह एक उत्तम घटक है। आपको सिर्फ इतना करना है कि हल्दी पावडर तथा नारियल के तेल को 1:4 के अनुपात में मिलाएं। इसे संक्रमित भाग पर लगायें। बाद में गुनगुने पानी से धो डालें।

एलो विरा
हमने इसके कई फायदों के बारे में सुना है, परन्तु वास्तव में यह बहुत चमत्कारी है। आपको सिर्फ इतना करना है कि एलोविरा जेल को सीधे मुंहासों पर लगायें तथा इसे सूखने दें। ऐसा दिन में दो बार करें। यह मुंहासों को बहुत ही कम समय में ठीक कर देता है।

नीम
इसे भारतीय लाइलैक (बकाइन) के नाम से भी जाना जाता है। मुंहासों के उपचार में यह काफी प्रभावी होता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो मुंहासों को जल्दी सुखाने में सहायक होते हैं। नीम की कुछ पत्तियों को उबालें तथा उन्हें पीसकर पेस्ट बनायें। इसे मुंहासें पर लगायें। यह मुंहासे को जल्दी सुखाने में सहायक होता है।

टमाटर का रस
टमाटर में सैलिसिलिक एसिड होता है जो मुंहासों को दूर करने में सहायक होता है। सिर की त्वचा पर टमाटर का ताज़ा रस लगायें तथा 10 मिनिट बाद धो डालें। इसे त्वचा पर ज़्यादा देर तक न लगा रहने दें।

शहद
शहद मुंहासें पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकता है। आपको सिर्फ इतना करना है कि थोडा सा शहद मुंहासे पर लगायें तथा 10 मिनिट बाद इसे गुनगुने पानी से धो डालें। इसे दिन में कम से कम एक बार अवश्य करें।



Click it and Unblock the Notifications
