Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
हेलमेट की वजह से बाल झड़ते हैं तो करें आजमाएं ये 10 घरेलू उपचार
महिलाओं को अपने बालों से बहुत प्यार होता है, उनके लिए बालों का झड़ना बेहद कष्टप्रद होता है, जिसके लिए उन्हें सबसे ज्यादा अफसोस होता है। बालों के झड़ने की कई वजह हो सकती हैं।
Paytm Offer: Purchase men's footwear and get a cashback of 35% Hurry Up!
सही खुराक न लेना, किसी बीमारी से ग्रसित होना या फिर बालों की सही से देखभाल न होना। लेकिन इन सबसे परे भी एक कारण होता है जो बालों के झड़ने की अनेदेखी वजह बनता है वो है ड्राईविंग के दौरान हेलमेल लगाना।
जी हां, हेलमेट लगाने वाली महिलाओं के बाल, सामान्य तौर पर रहने वाली महिलाओं के बालों से ज्यादा टूटते हैं। हाल ही में भारत के हर शहर हर गांव में नियम बना दिया गया है कि बिना हेलमेट के कोई भी वाहन नहीं चला सकता है। इसके चलते हर महिला को हेलमेट लगाना आवश्यक होता है जो कि उनके लिए सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित है।
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार हेलमेट की वजह से बाल टूटने पर रोक लगाई जा सकती है और उनकी देखभाल की जा सकता है:

1. नींबू से सिर की मसाज करें -
नींबू के रस को निकाल लें या नींबू के पीस को सिर पर मलें। त्व्चा पर लगाएं, इससे सिर की त्वचा को पोषण मिलेगा और उसमें खुजली व रूसी की समस्या भी दूर हो जाएगी। इससे बाल जल्दी टूटेगें नहीं।

2. सिरके से सिर को धुलें -
सिर को धुलने से पहले सिरके से हल्का भिगो लें और उस फिर हल्के हाथों से मसाज कर लें। सबसे अच्छा सेब का सिरका रहता है, इसमें बालों को अच्छा बना देने वाले कई अच्छे गुण होते हैं। इससे बालों में चमक व मजबूती दोनों ही आते हैं।

3. प्याज का रस लगाएं -
प्याज का रस बालों में लगाने से बालों में चमक आती है और वो अच्छी तरह कंडीशनिंग भी हो जाते हैं। प्याज के रस को लगाने के 15 मिनट बाद बालों को सामान्य पानी से धो लेना चाहिए। अगर आप हर दिन हेलमेट लगाती हैं तो ऐसा अवश्य करें।

4. बादाम तेल -
बादाम का तेल, स्वास्थ्य के अलावा बालों के लिए भी लाभप्रद होता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है।

5. एलोवेरा पैक को लगाकर देखें -
एलोवेरा से चेहरा ही नहीं बल्कि बालों भी चमक उठते हैं। एलोवेरा की पत्ती को बीच से फाड़कर उसके गूदे को बालों पर लगा लें, बाद में धुल लें। अगर ऐसा नहीं कर सकती हैं तो एलोवेरा युक्त शैम्पू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, उसमें भी सभी गुण मौजूद होते हैं।

6. लहसुन के गुण -
लहसुन बालों के लिए भी अच्छा होता है। इसे कूटकर इसका रस निकाल लें और उसमें बालों में लगाएं। इससे बालों में चमक आती हैं, मजबूती मिलती हैं और वो टूटते नहीं हैं।

7. प्राकृतिक शैम्पू का इस्तेमाल करें -
प्रतिदिन बाहर आने जाने वाली महिलाओं को प्राकृतिक शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि उनके बालों में कैमिकल कम से कम पहुँच पाएं और वो कमजोर न होने पाएं। हेलमेट लगाने से बाल खिंचते हैं जिसके कारण वो कमजोर हो जाते हैं, प्राकृतिक शैम्पू में पर्याप्त पोषक तत्व होते हैं जो बालों को पोषित करके उन्हें मजबूत बना देते हैं।

8. करी पत्ता -
एक कटोरी में करी पत्ता लें और इसे भृंगराज की पत्तियों के साथ मिला लें। थोड़ा सा ऑयल भी डाल लें। सभी को अच्छे से पेस्ट की तरह तैयार कर लें और इसे बालों में मेंहदी की तरह लगाएं। सप्ताह में एक बार ऐसा करने पर बालों को अच्छा उपचार मिलता है। इससे बाल भी नहीं झड़ते हैं।

9. अंडे का कंडीशनर -
बालों में अंडे को लगाएं, इससे बाल अच्छे, शाइनी और स्ट्रांग हो जाते हैं। अंडे को सप्ताह में एक बार 20 मिनट तक लगाएं रखना होता है।

10. फलों से पोषित करें -
फ्रूट बनाकर बालों में लगाएं। इसमें आंवला, संतरा को 3:1 में मिलाएं और अच्छे से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इससे बालों को झड़ना 15 दिन में ही बंद हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
