Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सिर की खुजली दूर करने के लिये सबसे उत्तम तेल
इन तेलों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसे सिर पर लगा आपके बालों में ना सिर्फ चमक आएगी बल्कि सिर की खुलजी भी दूर होगी।
अगर आपके सिर पर तेज खुजलाहट होती है तो इसका भी इलाज हमारे पास है। सिर की खुजली दूर करने के लिये आप कई तरह के तेल लगा सकते हैं।
इन तेलों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसे सिर पर लगा आपके बालों में ना सिर्फ चमक आएगी बल्कि सिर की खुलजी भी दूर होगी। आइये जानते हैं कौन से हैं वो तेल।

बबूने या कैमोमिल तेल
अगर सिर पर बहुत ज्यादा खुजली होती है तो, सिर पर हल्के गरम बबूने के तेल से मालिश करें। फिर सिर को गरम पानी में भिगोई हुई तौलिये से बांध लें और 1 घंटे के लिये छोड़ दें। फिर किसी हल्के शैंपू से सिर धो लें।

लेवेंडर का तेल
यह ना केवल सिर की खुजली मिटाता है बल्कि सिर की त्वचा में ब्लउ सर्कुलेशन भी बनाए रखने में मदद करता है। इससे बाल भी बढ़ते हैं। थोड़े से तेल को नारियल तेल के साथ मिक्स करें और सिर पर लगाएं।

रोजमेरी तेल
इस तेल को अक्सर लोग सफेद बालों को काला करने तथा गंजापन ठीक करने के लिये प्रयोग करते हैं। यह तेल सिर की रूसी और गुजली को भी मिटाता है। इस तेल को हल्का गरम कर के सिर पर मालिश करें।

पचौली तेल
यह तेल ड्राई स्किन को ठीक करने के काम आता है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होता है जो रूसी और रूखेपन को दूर करता है। इसे लगाने के लिये थोड़ा सा पचौली का तेल ले कर उसे नारियल तेल के साथ मिक्स कर के सिर पर लगाएं। इसके बाद थोड़ी देर रूक कर बालों को हल्के गरम पानी से धो लें और ठीक दूसरे दिन शैंपू से सिर को धोएं।

नारियल तेल
इस तेल में एंटीबैक्टीयिल गुण पाए जाते हैं जो खुजलाहट को ठीक करता है। आप इससे अपने सिर की मालिश कर के खुजली से छुटकारा पा सकते हैं। इसे सिर पर लगाने के बाद दूसरे दिन शैंपू से छुड़ा लें।



Click it and Unblock the Notifications
