Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बालों को बिना डैमेज किये हुए ऐसे यूज़ करें स्ट्रेटनिंग आयरन
आज कल मार्केट में ढेर सारे हेयर स्ट्रेटनर मौजूद हैं, जो कर्ली बालों को स्ट्रेट करने में लाजवाब होते हैं। लेकिन अगर आपको इन्हें ठीक प्रकार से यूज़ करना नहीं आता, तो यह आपके बालों को काफी डैमेज भी कर सकते हैं।
कई लड़कियां अपने गीले बालों पर हेयर स्ट्रेटनर का प्रयोग करने लगती हैं, जिससे उनके बाल जल जाते हैं और ठीक प्रकार से सीधे नहीं हो पाते। तो आगे से ऐसा ना हो, इसके लिये हम आपको बताएंगे कि हेयर स्ट्रेटनर को कैसे यूज़ करें कि बालों को नुकसान ना पहुंचते।

हमेशा हाई क्वालिटी का आयरन ही खरीदें
बेसिक चीज़ जो आपको ध्यान में रखनी है वह है कि हमेशा अव्वल दर्जे का फ्लैट आयरन ही खरीदें। हां यह आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है, लेकिन बालों से कीमती थोड़ी है।

स्ट्रेटनिंग आयरन में होनी चाहिये ये क्वालिटी
अगल अलग तापमान के लिये सेरेमिक प्लेट्स वाली आयरन लें, ऑटो शट-ऑफ भी होना चाहिये, तापमान के समायोजन के लिये कई हीट सेटिंग होनी चाहिये, सरल विधि से यूज़ कर सकने वाला होना चाहिये, लाइटवेट और लंबे समय तक चलने वाला होना चाहिये।

अपने बालों को इनके लिये तैयार करें
बालों पर आयरन यूज़ करने से पहले बालों को शैंपू से धोएं, फिर उसमें कंडीशनिंग करें और फिर बालों को ब्लो ड्राय कर के आयरन करें।

एक अच्छे हीट प्रोटेक्टर का यूज़ करें
बालों में एक अच्छे हीट प्रोटेक्टर का प्रयोग करें जिससे बाल गरम हॉट आयरन की वजह से खराब ना हों। इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसमें तेल या ज्यादा मात्रा में सिलिकॉन नहीं होना चाहिये। इसकी केवल एक बूंद ही काफी रहेगी।

सही तरीके से ब्लो ड्राय करें
गीले बालों में कभी भी स्ट्रेटनिंग नहीं की जाती है इसलिये पहले बालों को ब्लो ड्रायर से सुखा लें। बालों को बीच बीच में ठंडी हवा से भी ब्लो ड्राय करें, नहीं तो बाल जलने का डर रहता है।

बालों में पहले पार्टिंग करें
क्या आप ढेर सारे बालों को इकठ्ठे ले कर उसे स्ट्रेट करने लगती हैं? तो ऐसा ना करें क्योंकि इससे बालों को काफी डैमेज होता है। अपने बालों को दो कानों के बीचे से अलग करें। फिर इन दोनों सेक्शन के बीच में से दो और भाग करें। इन सभी बालों में क्लिप लगा लें जिससे ये एक साथ मिक्स ना हों।

सही प्रकार की हीट सेटिंग चुनें
अगर बाल बहुत पतले और डैमेज हैं तो शुरुआत लो सेटिंग से करें। अगर बाल कर्ली और मोटे हैं तो हाई सेटिंग पर जाएं।

सही तरीका क्या है
बालों को सीधा करने का सही तरीका है कि बालों के हर सेक्शन को एक एक कर के सीधा किया जाए। हीटिंग आयरन के साथ आपको उंगलियों या कंघी की आवश्यकता पड़ेगी। सबसे पहले बालों की जड़ से शुरु कर के बालों के अंत तक जाएं। आयरन को एक ही सेक्शन पर बार बार ना घुमाएं।

ऐसे करें काम खतम
बालों को स्ट्रेट करने के बाद उन्हें ठंडा होने दें और फिर उनमें डी-फ्रिज सीरम लगाएं या फिर ऐसी क्रीम जो उसे पॉलिश लुक दे। आप उन पर हेयरस्प्रे कर के मन चाहा लुक बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
