Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
15 मिनट के लिये बालों में लगाएं ये हेयर पैक, फिर देंखे कमाल
यह हेयर मास्क स्कैल्प में नमी पहुंचाता है। इसमें विटामिन ई, बीटा कैरोटी और विटामिन बी 2 होता है जो बालों का झड़ना रोकता है और सिर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।
दो मुंहे, रूखे बाल, रूसी और चिपचिपा स्कैल्प, इन पांच चीजों में से हर इंसान किसी ना किसी दो चीजों से ग्रस्त जरुर है। अगर हम आपको कोई ऐसा प्राकृतिक हेयर मास्क बताएं, जो इन सभी समस्याओं को दूर करता है तो आप क्या कहेंगे।
बालों के लिये दालचीनी काफी अच्छी मानी जाती है और यह बालों पर कमाल कर असर दिखाती है। आप इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार लगा सकती हैं। मास्क लगाने से पहलेइसका एक बार पैच टेस्ट कर लीजियेगा, जिससे एलर्जी हो तो आपको पता चल जाए।

यह हेयर मास्क स्कैल्प में नमी पहुंचाता है। इसमें विटामिन ई, बीटा कैरोटी और विटामिन बी 2 होता है जो बालों का झड़ना रोकता है और सिर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। आइये जानते हैं इस हेयर मास्क को बनाने और लगाने का तरीका।

स्टेप 1: एक कटोरे में अंडे का सफेद भाग निकाल लीजिये और उसे फॉर्क से फेंट लीजिये।

स्टेप 2: फिर एक पैन लें, आंच धीमी रखें। उसमें एक्सट्रा वर्जिन ऑइल डाल कर मिनट भर गरम करें। फिर आंच बंद कर दें और उसे हल्का ठंडा होने दें।

स्ट्रेप 3: अब उसी तेल में एक चम्मच शहद और 2 चम्मच दालचीनी पावडर मिलाएं। जब तक यह तेल काले रंग का ना हो जाए तब तक इसे मिलाती रहें। उसके बाद इसमें अंडे का सफेद भाग मिलाएं।

स्टेप 4: अब अपने सिर को कंघे से झाड़ लीजिये जिससे उनकी उलझन खतम हो जाए।
स्टेप 5: अपने बालों को 4-5 भागों में बांट लीजिये। फिर तैयार हेयर मास्क में छोटा ब्रश डुबोइये और उससे बालों को पूरी तरह से ढंक लीजिये।

स्टेप 6: अब इस मास्क को सिर पर 15 मिनट तक के लिये लगा रहने दीजिये और फिर शैंपू से बाल धो कर कंडीशनर लगा लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
