Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों में मेथी और कडी पत्ते का पेस्ट लगाने के 10 फायदे
लंबे, घने और खूबसूरत बालों की चाह भला किसे नहीं होती लेकिन सभी को यह खूबसूरती मिल पाए यह मुमकिन नहीं। पर अगर आप अपने बालों की केयर अच्छे से करेंगी तो आपके बाल आपको थैंक्स जरुर बोलेंगे।
हमारे घरों में कडी पत्ती और मेथी काफी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। आज हम आपको इसका हेयर पैक बनाना सिखाएंगे और इससे क्या लाभ मिलेंगे ये भी बताएंगे। इस पैक को बनाने के लिये एक ब्लेंडर में थोड़ी सी कडी पत्ती और भिगोइ हुई मेथी डालें। ऊपर से थोड़ा सा पानी भी डालें और फिर इसको पीस कर पेस्ट बनाएं।
इस हेयर मास्क को बालों में 15 मिनट तक लगाए रखें और फिर बालों को धो लें। अब आइये जानते हैं इससे क्या फायदे होते हैं।

बालों को बनाए मुलायम
यह नेचुरल हेयर पैक बालों को नमी देता है और उसे मुलायम बनाता है।

दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाए
यह घरेलू पैक आपके दो मुंहे बालों को नमी देगा और उन्हें दो मुंहे होने से बचाएगा।

बालों में चमक भरे
मेथी और कडी पत्ते में विटामिन होने के नाते यह बालों में अंदर से चमक भरता है। मेथी में छुपा है बालों के झड़ने का इलाज

सफेद बालों से छुटकारा
इसे नियमित बालों में लगाने से बालों की सफेदी चली जाती है। यह पैक बालों की सेल्स को अंदर से पोषण देता है और उन्हें ग्रे होने से बचाता है। असमय सफेद होते हुए बालों को रोकने का आयुर्वेदिक उपचार

बालों का झड़ना रोके
यह बालों को पोषण पहुंचाता है और उनकी जड़ों को कस के जोड़ कर रखता है।

रूसी से छुटकारा दिलाए
इस हेयर पैक में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि बैक्टीरिया का नाश करते हैं और रूसी से छुटकारा दिलाते हैं।

सिर की सफाई करे
जब यह मिश्रण नींबू के साथ मिक्स कर के सिर पर लगाया जाएगा तो यह सिर से अत्यधिक तेल और गंदगी को निकालेगा तथा सिर की सफाई करेगा।

बालों में बाउंस भरे
यह हेयर पैक बालों को घना और बाउंसी बनाता है।

सिर से तेल निकाले
यह सिर पर जमे हुए अत्यधिक तेल को कम करता है जिससे बालों को जल्दी शैंपू करने की जरुरत नहीं पड़ती।



Click it and Unblock the Notifications
