Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
बालों को रगड़-रगड़ कर ना पोंछे, ये हैं सही तरीके बाल सुखाने के
नहाने के बाद बालों को सुखाना बड़ा ही आसान काम लगता है। मगर यह उतना आसान नहीं है जितना आपको लगता है। क्या आपको पता है कि नहाने के बाद हमारे बाल और अधिक कमजोर हो जाते हैं और अगर उन्हें ठीक से ना सुखाया गया तो 30% से 40% तक बाल झड़ जाते हैं।
अगर आप बालों को रगड़ रगड़ कर पोछती हैं तो, बाल बीच से टूट कर दो मुंहे भी हो सकते हैं। इसलिये आज हम आपको बालों को कैसे सुखाया जाए, यह बात बताने वाले हैं। तो ज़रा ध्यान दें...
बालों को सुखाने का बेहतरीन तरीका सीखें

हाथों से बालों को निचोड़ें: अपने हाथों से गीले बालों को निचोड़ें और फिर तौलिये का प्रयोग करें। गीले बालों को मोडे़ नहीं तो वह टूट सकते हैं।

मोटे तौलिये का प्रयोग ना करें: मोटा तौलिया बालों के लिये बहुत खराब होता है। इससे बाल फिजी हो जाते हैं, तथा कमजोर हो कर टूटने लगते हैं। बालों को पोछने के लिये महीन तौलिये का या फिर पुरानी टी शर्ट का प्रयोग करें क्योंकि वह बहुत मुलायम होते हैं।

तौलिये से बालों को पोछें: बालों में पानी हो तो उसे कभी भी तौलिये से तेजी से ना रगड़ें। इसकी बजाए बालों के नीचे छोर को पकड़ कर उसमें से पानी निचोड़ें। ऐसा तब तक करें जब तक कि बालों का सारा पानी न निचुड़ जाए।

बालों को झटकें: गीले बालों को झटक कर उसमें से पानी निकालें। फिर अपनी उंगलियों से बालों की जड़ो की थोड़ी देर मसाज करें। इससे बालों की जड़ों में खून का फ्लो तेज होगा और बालों की ग्रोथ अच्छी तरह से होगी।

हेयर सीरम लगाएं: हेयर सीरम लगाने से बाल ऊपर से सुरक्षित रहते हैं। हथों में हल्का सा हेयर सीरम लें और उसे बालों की जड़ों तक लगाएं।

ब्लो ड्राय: अगर हो सके तो ब्लो ड्राय करने से बचें। अगर इसका उपयोग भी कर रही हैं, तो कोशिश करें कि बाल 80 प्रतिशत तक सूख चुके हों। ड्रायर को कूलेस्ट मोड पर सेट कर के ही प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
